{"_id":"56f172f64f1c1be068f14d24","slug":"one-arresst-arrest-in-kaourthala-arrest-with-cash-arrest-with-27-lakh-cash-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में 27 लाख की हवाला राशि सहित एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपूरथला में 27 लाख की हवाला राशि सहित एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Tue, 22 Mar 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
कपूरथला में 27 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना ढिलवां की पुलिस ने जीटी रोड पर नाकाबंदी के दौरान 27 लाख रुपये की हवाला राशि सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दुबई के एक हवाला कारोबारी के इशारे पर यह रकम कपूरथला के विभिन्न गांवों में बांटनी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की सूचना ईडी को दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार थाना ढिलवां के एसएचओ जरनैल सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ जीटी रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने अमृतसर की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार (पीबी 08 सीबी 5057) को रोककर उसकी तलाशी ली। कार में से 27 लाख रुपये की नगदी बरामद हुई।
कार सवार चालक ने पूछताछ के दौरान अपना नाम सन्नी दलोज पुत्र यशपाल निवासी गांव लद्देवाली जिला जालंधर बताया। आरोपी ने स्पष्ट किया कि वह बरामद राशि अमृतसर से लेकर आया है और यह दुबई में बैठे एक बड़े हवाला कारोबारी की है। उसने उसे कोर्ड वर्ड में फोन कर राशि को कपूरथला विशेष कर भुलत्थ सब डिवीजन के गांवों में बांटने के लिए कहा था।
विज्ञापन
आरोपी ने खुलासा किया कि वह दुबई में बैठे हवाला कारोबारी का नाम नहीं जानता। वह फोन पर ही उन सभी को हवाला रकम बांटने के निर्देश देता है। आरोपी ने यह भी बताया कि वह अपने ग्राहकों को भी कोर्ड वर्ड के तहत रकम की बांट करता हैं। इतनी बड़ी रकम की बरामदगी पर ढिलवां पुलिस ने ईडी को सूचना दे दी है। आरोपी से पूछताछ का दौर जारी हैं।