{"_id":"619a89a138f25c2f0673c79b","slug":"nigerian-student-commits-suicide-at-gndu-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: जीएनडीयू में नाइजीरिया के छात्र ने फांसी लगा दी जान, पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिया, घरवालों के आने का इंतजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर: जीएनडीयू में नाइजीरिया के छात्र ने फांसी लगा दी जान, पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिया, घरवालों के आने का इंतजार
Sun, 21 Nov 2021 11:40 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:40 PM IST
सार
पंजाब के अमृतसर में एक नाइजीरियन छात्र ने आत्महत्या कर ली। मृतक कंप्यूटर साइंस का छात्र था। पुलिस ने छात्र का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमृतसर स्थित गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) के बाबा बुड्डा साहिब भवन में कंप्यूटर साइंस के विदेशी छात्र ने शनिवार को पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। नाइजीरियन छात्र द्वारा आत्महत्या करने की खबर पूरे कैंपस में फैल गई और यूनिवर्सिटी प्रबंधन इस घटना को मीडिया कर्मियों से छिपाता रहा।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। छात्र के परिवार के आने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक नाइजीरिया का अलेक्स (25) यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस का छात्र था। वह यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहता था। शनिवार शाम उसने फंदा लगाने से पहले अपने मोबाइल से परिवार के साथ वीडियो कॉल की थी। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि यूनिवर्सिटी कैंपस में कोई उसे परेशान तो नहीं कर रहा था। पुलिस ने अलेक्स के साथी विद्यार्थियों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन