फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   murder, tarn taran murder, murder to stop wine drinking, case on four, tarn taran, amritsar

बड़े भाई को शराब पिलाने से रोका तो छोटे को मार डाला

Thu, 06 Oct 2016 07:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Thu, 06 Oct 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन
murder, tarn taran murder, murder to stop wine drinking, case on four, tarn taran, amritsar
हत्या - फोटो : dummy picture
गांव फतेहपुर सुग्गा में बड़े भाई को शराब पिलाने पर छोटे भाई ने उसके दोस्तों को डांटा तो उन्होंने पर उसपर जानलेवा हमला कर दिया। थाना भिखीविंड की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


सरबजीत कौर पत्नी राजविंदर कौर राजू निवासी फतेहपुर सुग्गा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पति लक्कड़ मिस्त्री का काम करता है। उनके जेठ मंगा सिंह की शादी नहीं हुई है और वह मजदूरी करता है।
विज्ञापन


बुधवार को मंगा सिंह अपने दोस्त सुखपाल सिंह जीवन सिंह के साथ दिहाड़ी पर गया हुआ था। शाम को सुखपाल सिंह और जीवन सिंह मंगा सिंह को घर छोड़ने लिए आए तो उस समय मंगा सिंह ने शराब पी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पति राजविंदर सिंह ने सुखपाल सिंह और जीवन सिंह को डांटा। इसपर दोनों आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। 

करीब 15 मिनट बाद सुखपाल सिंह, जीवन सिंह, अमृतपाल सिंह, हरजिंदर सिंह निवासी फतेहपुर सुग्गा हथियारों के साथ उनके घर आए। उन्होंने राजविंदर सिंह राजू पर हमला करके उसको घायल कर दिया।


उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां पर उनका ऑपरेशन किया गया। इसके बाद हालत बिगड़ने के कारण उनके पति को अमृतसर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई। 

थाना भिखीविंड के प्रभारी एसआई अवतार सिंह काहलों ने बताया कि सरबजीत कौर के बयान के आधार पर मामला दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed