{"_id":"6a06af0f923edef9940e1571","slug":"murder-of-wife-lover-in-amritsar-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के प्रेमी की हत्या: पहले दांत से कान काटा, फिर दांत तोड़े; मृतक के बेटे-पत्नी के सामने दिखाई हैवानियत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी के प्रेमी की हत्या: पहले दांत से कान काटा, फिर दांत तोड़े; मृतक के बेटे-पत्नी के सामने दिखाई हैवानियत
Fri, 15 May 2026 10:59 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Fri, 15 May 2026 10:59 AM IST
सार
आरोपी अशोक मसीह ने पहले डेविड मसीह को अपने दांतों से नोचा। उसका एक कान दांत से काट डाला। इसके बाद उसके दांत को भी तोड़ डाला। किरच से पेट में वार किए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अवैध संबंधों के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी के प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। हैवानियत दिखाते हुए आरोपी अशोक मसीह ने पहले डेविड मसीह को अपने दांतों से नोचा। उसका एक कान दांत से काट डाला। इसके बाद उसके दांत को भी तोड़ डाला। किरच से पेट में वार किए गए। आरोपी अशोक मसीह की पत्नी के अवैध संबंध डेविड के साथ थे।
रिंपी पत्नी डेविड निवासी गांव भोजिया जिला तरनतारन ने पुलिस को बताया है कि देर शाम उसका पति मोटरसाइकिल पर अमृतसर से आ रहा था। वह और उनका बेटा सैमुअल मसीह मोटरसाइकिल के पीछे अलग से आ रहे थे। जब गांव बोहडू से मडियाला की तरफ आ रहे थे तो पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार अशोक मसीह, अभिषेक पुत्र अशोक मसीह और इमानुएल उर्फ मानी निवासी गांव भोजिया जिला तरनतारन आए।
आरोपियों ने उसके पति के मोटरसाइकिल को रोका और उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने किरच के साथ उसके पति पर कई वार किए। हमले में घायल उसके पति को सिविल हॉस्पिटल अमृतसर ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना चाटीविंड और पुलिस चौकी बोहडू की टीम मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर और इंचार्ज थाना चाटीविंड हरचंद सिंह के अनुसार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अशोक मसीह की पत्नी के साथ मरने वाले डेविड मसीह के अवैध संबंध थे । इसी रंजिश के कारण हत्या की गई है।