{"_id":"5803a7e84f1c1b4a2c290343","slug":"murder-kapurthala-murder-farmer-murder-farmer-murder-in-field-kapurthala-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में खेत में सो रहे बुजुर्ग की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपूरथला में खेत में सो रहे बुजुर्ग की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Sun, 16 Oct 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा ढिलवां के गांव बुताला मंड में खेतों में सो रहे किसान की हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। थाना ढिलवां की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
गांव बुताला निवासी तीर्थ सिंह (60) पुत्र शाम सिंह रोजाना की तरह शनिवार रात नौ बजे के करीब घर से खाना खाकर गांव बुताला मंड स्थित अपने खेतों में बने मोटर वाले कमरे में फसल की देखभाल करने के लिए चले गए। कुछ देर बाद मोटर वाले कमरे में सो गए।
रविवार सुबह जब तीर्थ सिंह का बेटा गुरप्रीत सिंह चाय देने के लिए आया तो उसने अपने पिता को चारपाई पर लेटा हुआ पाया। उनके शरीर पर तेजधार हथियारों से हमले के निशान थे। उसने तुरंत इसकी सूचना अपने परिवार और ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन
घटना स्थल से मृतक तीर्थ सिंह का मोबाइल फोन भी गायब था। घटना की सूचना पाते ही एसएसपी राजिंदर सिंह, एसपी-जांच बलबीर सिंह भट्टी, डीएसपी भुलत्थ नवनीत सिंह माहल, थाना ढिलवां प्रभारी गुरमीत सिंह सिद्धू, थाना भुलत्थ प्रभारी जरनैल सिंह, थाना ढिलवां के एएसआई गुरदेव सिंह, एएसआई कुलवंत सिंह और एएसआई सोमनाथ पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे। मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।