फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Murder accused killed in police encounter in Amritsar

पुलिस एनकाउंटर में बदमाश ढेर: अमृतसर में फुटबाल टूर्नामेंट में नाबालिग को गोली मार कर की थी हत्या

Fri, 21 Mar 2025 07:25 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 21 Mar 2025 07:25 PM IST
सार

10 मार्च को गांव में फुटबाल का मैच रहा था। जिसमें गुरसेवक सिंह भी खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी आए और गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगने से गुरसेवक की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Murder accused killed in police encounter in Amritsar
पुलिस एनकाउंडर में बदमाश ढेर। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के अमृतसर के कस्बा मेहता के गांव खब्बे राजपूतां में फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान गोली मारकर हत्या किए गए 15 साल के नाबालिग गुरसेवक सिंह के हत्यारे को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। आरोपी का नाम कुलबीर सिंह था और पुलिस उसे हथियार रिकवर करने के लिए उसकी निशानदेही पर लेकर गई थी। इस दौरान आरोपी ने मौका पाकर छुपाई हुई पिस्तौल निकाली और पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई तो आरोपी को गोली लगी। इससे वह जख्मी हो गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मगर वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी मुताबिक जिला देहाती पुलिस गत दिवस ही आरोपी कुलबीर सिंह को गुरसेवक सिंह की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। पूछताछ दौरान आरोपी ने बताया था कि वारदात के बाद उसने पिस्तौल गांव खब्बे राजपूतां में एक खेत के पास छुपाई थी। पुलिस शुक्रवार दोपहर को उसे पिस्तौल रिकवरी के लिए गांव लेकर गई। पुलिस की अगुवाई में आरोपी खुदाई करने लग पड़ा। इसी दौरान आरोपी ने पिस्तौल निकाला और मौका पाकर पुलिस पर गोली चला दी। 
विज्ञापन


एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया था। लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवा उसके परिवार को सौंप दिया जाएगा। वहीं उसके दूसरे साथी को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौर हो कि 10 मार्च को गांव में फुटबाल का मैच रहा था। जिसमें गुरसेवक सिंह भी खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी आए और गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगने से गुरसेवक की मौत हो गई थी। जबकि छुट्टी पर आया भारतीय सेना का जवान भी गोली लगने से घायल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed