{"_id":"6448faca3fb7d8d2c1094604","slug":"mini-bus-collided-with-elevated-road-pillar-in-amritsar-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: मिनी बस एलिवेटेड रोड के पिलर से टकराई, 15 से 20 सवारियां बुरी तरह जख्मी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar: मिनी बस एलिवेटेड रोड के पिलर से टकराई, 15 से 20 सवारियां बुरी तरह जख्मी, अस्पताल में भर्ती
Wed, 26 Apr 2023 03:49 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 26 Apr 2023 03:49 PM IST
सार
अमृतसर में ब्रेक फेल होने के कारण ड्राइवर ने बस का नियंत्रण खो दिया। बस का नियंत्रण होते ही राम तलाई चौक में बस एलिवेटेड रोड के पिलर से जा टकराई तिलहर के पास खड़े ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी ने भाग कर अपनी जान बचाई लेकिन उसका मोटरसाइकिल बस की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
बस पिलर से टकराई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमृतसर के राम तलाई चौक में रामदास से आ रही मिनी बस एलिवेटेड रोड के पिलर से टकरा गई। पिलर से टकराने के बाद बस में बैथी 15 से 20 सवारियां बुरी तरह जख्मी हो गई है। जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक धरमदास से अमृतसर आ रही मिनी बस जब बस स्टैंड के पास पहुंची तो उसकी ब्रेक फेल हो चुकी थी।
विज्ञापन
बस के शीशे टूट गए
ब्रेक फेल होने के कारण ड्राइवर ने बस का नियंत्रण खो दिया। बस का नियंत्रण होते ही राम तलाई चौक में बस एलिवेटेड रोड के पिलर से जा टकराई तिलहर के पास खड़े ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी ने भाग कर अपनी जान बचाई लेकिन उसका मोटरसाइकिल बस की चपेट में आ गया। बस इतनी जोर से पेड़ से टकराई की बस के ड्राइवर के पैर स्टेरिंग में फंस गए बस के शीशे टूट गए। जिसमें 15 से 20 सवारियां बुरी तरह जख्मी हो गई।
विज्ञापन
घायलों को अस्पतालों में भिजवाया
बस में उस समय 60 के करीब सवारियां मौजूद थी, जोकि बस टकराने के बाद वहां से चली गई। उन्हें आसपास के अस्पतालों में दाखिल करवाया गया। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि जब हम मौके पर पहुंचे तो यहां पर हर तरफ से ठीक चिल्लाहट की आवाजें आ रही थी। उन्होंने जख्मी सवारियों को अलग-अलग अस्पतालों में भिजवाया जहां उनका इलाज चल रहा है
विज्ञापन