फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Medical Officer posted at Amritsar Jail caught by Special Task Force for delivering Drugs

Amritsar: जेल में कैदियों को नशा सप्लाई कर रहा था मेडिकल अधिकारी, STF ने 100 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा

Thu, 27 Oct 2022 04:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 27 Oct 2022 04:32 PM IST
सार

जेल के अस्पताल में तैनात मेडिकल अधिकारी डा. दविंदर सिंह कुछ लोगों के साथ मिलकर जेल के अंदर नशे का नेक्सस चला रहा था। यह मेडिकल अधिकारी जेल में बंद बंदियों को हेरोइन सप्लाई करने का धंधा करता था।

विज्ञापन
Medical Officer posted at Amritsar Jail caught by Special Task Force for delivering Drugs
इंदौर में दो सगी बहनें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने केंद्रीय जेल फताहपुर के अंदर अस्पताल में तैनात मेडिकल अधिकारी को गिरफ्तार कर नशे का नेक्सस तोड़ने में सफलता हासिल की है। एसटीएफ बार्डर जोन के एआईजी रछपाल सिंह की हिदायतों पर विभागीय डीएसपी सिकंदर सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने बुधवार रात कार्रवाई करते हुए जेल में स्पेशल अंडर कवर ऑपरेशन चलाकर एक मेडिकल अधिकारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 
मेडिकल अधिकारी से 100 ग्राम हेरोइन, एक हवालाती से 94 ग्राम हेरोइन और दूसरे हवालाती से टच स्क्रीन वाला एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एसएएस नगर मोहाली के एसटीएफ थाना में केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। एसटीएफ ने यह पूरी कार्रवाई केंद्रीय जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट नवदीप सिंह राजा द्वारा जेल में बुधवार की रात चलाए स्पेशल अंडर कवर ऑपरेशन के बाद की। यह जानकारी जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी ट्विटर पर शेयर की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सूचना थी कि जेल के अस्पताल में तैनात मेडिकल अधिकारी डा. दविंदर सिंह कुछ लोगों के साथ मिलकर जेल के अंदर नशे का नेक्सस चला रहा है। यह मेडिकल अधिकारी जेल में बंद बंदियों को हेरोइन सप्लाई करने का धंधा करता है। मामले की जांच के बाद डीएसपी जेल राजा ने जेल में एक बंदी तरसेम सिंह निवासी अटारी को काबू कर उसके कब्जे से 94 ग्राम हेरोइन बरामद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने यह हेरोइन जेल के अस्पताल में तैनात मेडिकल अधिकारी दविंदर सिंह से ली थी। जिसके बाद इस मेडिकल अधिकारी को काबू कर उसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद कर ली गई। जेल के अधिकारियों ने इस अंडर कवर आपरेशन के दौरान रामतीर्थ रोड स्थित पाल एवेन्यू निवासी सुखप्रीत सिंह पुत्र लवप्रीत सिंह को काबू करके उसके कब्जे से उसके कब्जे से एक टच मोबाइल फोन बरामद कर लिया। 

बार्डर जोन एसटीएफ के एआईजी रछपाल सिंह के पास इसकी सूचना पहुंचने के बाद डीएसपी सिकंदर सिंह के मार्ग दर्शन में सब-इंस्पेक्टर सुमीत सिंह ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए उक्त तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एसटीएफ थाना एसएएस नगर मोहाली में केस दर्ज करवाने के बाद अधिकारियों ने आरोपियों को अदालत में पेश किए जाने को लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है। 


एसटीएफ ने दस दिन पहले जेल के हेड वार्डर और वार्डन को भी किया था गिरफ्तार
एसटीएफ के एआईईजी रछपाल सिंह ने बताया कि केंद्रीय जेल में नशे का नेक्सस बहुत जल्द खत्म हो जाएगा। क्योंकि इससे पहले एसटीएफ की टीम दस पहले कार्रवाई करते हुए केंद्रीय जेल के हेड वार्डर सरहाली के गांव बिल्लियांवाला निवासी रछपाल सिंह को 35 ग्राम हेरोइन तथा वार्डन सुबेग सिंह को भी गिरफ्तार किया था। यह लोग भी जेल के अंदर नशे का नेक्सस चला रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed