{"_id":"693acfb514e0b0176f0624ec","slug":"married-10-months-ago-newlywed-woman-kill-herself-by-hanging-in-amritsar-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: 10 महीने पहले शादी, हाथ से नहीं उतरा था लाल चूड़ा, ऐसा क्या हुआ कि नवविवाहिता ने मौत को लगाया गले?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: 10 महीने पहले शादी, हाथ से नहीं उतरा था लाल चूड़ा, ऐसा क्या हुआ कि नवविवाहिता ने मौत को लगाया गले?
Thu, 11 Dec 2025 07:35 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 11 Dec 2025 07:35 PM IST
सार
10 महीने पहले शादी हुई थी और नवविवाहिता ने अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। घटना पंजाब के अमृतसर की है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमृतसर में नवविवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। महिला ने अपने घर पर ही यह खौफनाक कदम उठाया है। मृतका की पहचान सुल्तान विंड रोड क्षेत्र के मंदिर वाला बाजार की रहने वाली 22 वर्षीय अनमोल के तौर पर हुई है। अनमोल की शादी 10 महीने पहले ही हुई थी। उसके हाथ से शादी का लाल चूड़ा भी नहीं उतरा था। उसने घर पर पंखे से फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। वीरवार को अनमोल का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतका के पिता मनमोहन सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही अनमोल को ननद, सास और ससुर उसे लगातार तंग-परेशान कर रहे थे। वीरवार को उन्हें यह कहकर सूचना दी गई कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है, लेकिन जब वे सुल्तान विंड रोड स्थित घर पहुंचे तो अनमोल फंदे से लटकी मिली और उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों के आरोपों के आधार पर ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। नवविवाहिता की आत्महत्या से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन