{"_id":"62234bc444391007602abb2b","slug":"man-shot-dead-his-uncle-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में वारदात: भतीजे ने चाचा को गोलियों से भूना, आरोपी के पिता की हत्या में सजा काट कर लौटा था चाचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर में वारदात: भतीजे ने चाचा को गोलियों से भूना, आरोपी के पिता की हत्या में सजा काट कर लौटा था चाचा
Sat, 05 Mar 2022 05:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 05 Mar 2022 05:08 PM IST
सार
गुरदीप सिंह रामतीर्थ रोड स्थित आईटीआई में चपरासी की नौकरी करता था। वह अपनी दो बेटियों की शादी कर चुका था और बेटे कुंवारे थे। करीब आठ साल पहले गुरदीप सिंह ने अपने सगे भाई हरजिंदर सिंह की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
मृतक गुरदीप सिंह।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के रामतीर्थ रोड के इलाका आनंदपुर एवेन्यू में एक युवक ने अपने सगे चाचा को गोलियों से भून डाला। आरोपी युवक वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। मरने वाले पर आरोपी के पिता की हत्या का आरोप है। वह इस मामले में कुछ समय पहले ही सजा काट कर जेल से आया था। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पड़ोसियों ने बताया कि गुरदीप सिंह रामतीर्थ रोड स्थित आईटीआई में चपरासी की नौकरी करता था। वह अपनी दो बेटियों की शादी कर चुका था और बेटे कुंवारे थे। करीब आठ साल पहले गुरदीप सिंह ने अपने सगे भाई हरजिंदर सिंह की हत्या कर दी थी। इसमें अदालत ने उसे सजा सुनाई थी और कुछ समय पहले ही वह हत्या के मामले में सजा काटने के बाद रिहा होकर घर आया था।
विज्ञापन
हरजिंदर सिंह का बेटा अमनदीप सिंह अपने चाचा गुरदीप सिंह से बदला लेना चाहता था और इसके लिए षड्यंत्र रच रहा था। आरोपी ने गुरदीप को धमकी दी थी कि वह उसे मार देगा। इसे लेकर चाचा-भतीजा में झगड़ा भी हुआ था। शनिवार दोपहर गुरदीप अपने घर में मौजूद था। इसी दौरान मौका मिलते ही अमनदीन सिंह पिस्तौल लेकर घर के अंदर घुस गया और गुरदीप पर गोलियां चला दी। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गया। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची, गुरदीप की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन