फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Man commits suicide in amritsar of Punjab

फंदा लगा कारोबारी ने खत्म की जीवन लीला: विधायक के पीए, एएसआई समेत तीन पर परेशान करने का आरोप

Tue, 09 Nov 2021 11:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Nov 2021 11:51 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें मृतक ने विधायक के पीए, एएसआई और पड़ोसी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
Man commits suicide in amritsar of Punjab
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सुल्तानविंड स्थित चुंगी वाला बाजार में एक कारोबारी ने कांग्रेस के विधायक के पीए, एएसआई और एक स्वर्ण कारोबारी से दुखी होकर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कारोबारी ने फंदा लगाने से पहले सुसाइड नोट में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से परिवार को इंसाफ दिलाने की अपील भी की।

विज्ञापन

 
उसने सुसाइड नोट में अपने दोस्तों व बहन भाइयों से बच्चों और उसके माता-पिता का साथ देने की बात भी कही है। पुलिस ने शव और सुसाइड नोट कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सुल्तानविंड रोड स्थित चुंगी वाला बाजार में गुरु गोबिंद सिंह नगर के सुखविंदर सिंह बब्बू ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसका उसके पड़ोसी ज्वेलर हरभजन सिंह से लेन-देन को लेकर विवाद था। उसका पड़ोसी इसी बात की रंजिश रखता था। हरभजन सिंह ने अपने लड़के गोरा जज और कुछ अज्ञात लोगों के साथ उसके घर में तोड़फोड़ कर उसके साथ अभद्रता की। इसके खिलाफ बी डिवीजन थाना में शिकायत दी तो पुलिस ने कांग्रेस विधायक के पीए परमजीत सिंह के दबाव में उलटा उसके खिलाफ ही आईपीसी की धारा 326 में केस दर्ज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखविंदर सिंह ने सुसाइड नोट में लिखा कि अभी वह घर से फरार था और उस पर लाखों रुपये देकर एफआईआर रद्द किए जाने का दबाव बनाया जा रहा था। एएसआई नरिंदर सिंह पर उसने आरोप लगाया कि वह उसे थाने में पेश होने के लिए धमका रहा था और थाने में पेश नहीं होने पर परिवार की महिलाओं को थाने में लाने की धमकी दी। जेल से छह महीनों तक बाहर नहीं निकलने देने की धमकी भी एएसआई ने दी। अब वह उक्त तीनों लोगों से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। घटना के बाद पीए का फोन स्विच ऑफ है। 


प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड 
घरेलू विवाद के चलते पटियाला में सन्नौर के पठान वाला मोहल्ला में प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई कर लाश का पोस्टमार्टम कराने के बाद इसे वारिसों के हवाले कर दिया है। जानकारी के मुताबिक 36 साल के गुल्लू के तीन बच्चे हैं और सोमवार रात उसका अपनी पत्नी से लड़ाई-झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने घर में छत के गार्डर से रस्से की मदद से लटक कर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed