फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Man accused murder of daughter in law in amritsar

प्रेम विवाह की सजा: नाै माह पहले की थी शादी, पति गया विदेश... ससुर ने बहू को गला दबाकर मार डाला

Mon, 18 Nov 2024 08:18 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 18 Nov 2024 08:18 AM IST
सार

गांव पंडोरी वड़ैच की राजविंदर काैर ने फरवरी में गांव के ही गोरा से प्रेम विवाह किया था। पति-पत्नी किराये पर रहते थे। इस शादी से गोरा के परिवार वाले खुश नहीं थे।

विज्ञापन
Man accused murder of daughter in law in amritsar
मृतका राजविंदर काैर - फोटो : फाइल

विस्तार

अमृतसर के गांव पंडोरी वड़ैच में शनिवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी बहू की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतका और आरोपी के बेटे ने नाै माह पहले ही प्रेम विवाह किया था। 
विज्ञापन


मृतका राजविंदर कौर की मां परमजीत ने बताया कि उनकी बेटी ने गांव के ही गोरा के साथ इसी साल फरवरी में प्रेम विवाह किया था। इस शादी से लड़के के घरवाले खुश नहीं थे। पति-पत्नी गांव में ही किराये पर रहते थे। करीब छह महीने पहले गोरा दुबई में काम करने चला गया। लड़के के पिता अंबा किसी न किसी बात पर किराये पर रह रही बहू राजविंदर के घर झगड़ा करने पहुंच जाते। 
विज्ञापन


शनिवार को अंबा ने राजविंदर के साथ गाली गलौज किया। जब बहू ने विरोध जताया तो उसके साथ मारपीट की गई और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद अंबा मौके से फरार हो गया। परमजीत ने बताया कि जब वे अपने बेटे गुरप्रीत के साथ मौके पर पहुंची तो वहां उसकी बेटी राजविंदर की लाश पड़ी हुई थी। पुलिस ने फरार अंबा को रविवार सुबह काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed