{"_id":"57dd6dfd4f1c1b0c32d4886e","slug":"loot-batala-loot-loot-to-truck-owner-55-thousand-rupees-loot-on-highway-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला में हाईवे पर ट्रक मालिक से 55 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बटाला में हाईवे पर ट्रक मालिक से 55 हजार रुपये लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Sat, 17 Sep 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलूद्वारा हाईवे के पास शुक्रवार की देर रात करीब 11.30 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने पहलेे तो ट्रक को रोका और ट्रक की तोड़फोड़ करके मालिक से 55 हजार रुपये और चालक का मोबाइल फोन लूट फरार हो गए। थाना सदर पुलिस ने ट्रक मालिक तरलोक राम वासी रामनगर राजस्थान के बयानों पर पांच अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में तरलोक राम ने बताया कि वह 18 टायर वाले ट्रक का मालिक है और उसके साथ नंद लाल ट्रक चालक के रूप में काम करता है। वह अपने ट्रक में सीमेंट लोड करके पठानकोट जा रहे थे। जब वह मलूद्वारा हाइवे के पास पहुंचे तो रात के अंधेरे में कुछ अज्ञात युवकों ने अपना ट्रैक्टर उनके ट्रक के आगे खड़ा कर उन्हें रोक लिया।
जब उन्होंने पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया है तो उक्त अज्ञात युवकों ने लोहे के राड और बेस बाल बैट से ट्रक की तोड़ फोड़ करनी शुरू कर दी। इसी दौरान हमलावरों ने उसके पास पड़े 55 हजार रूपये छीन लिए और जाते वक्त ट्रक चालक का मोबाइल फोन भी छीन कर फरार हो गए। सदर पुलिस बटाला ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।