{"_id":"69e6fc1f6eea158021099135","slug":"house-cars-of-youth-from-amritsar-set-on-fire-in-canada-slogans-written-on-wall-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कनाडा में अमृतसर के युवक के घर और गाड़ियों को लगाई आग, दीवार पर लिखा 'गो बैक'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: कनाडा में अमृतसर के युवक के घर और गाड़ियों को लगाई आग, दीवार पर लिखा 'गो बैक'
Tue, 21 Apr 2026 09:55 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Tue, 21 Apr 2026 09:55 AM IST
सार
अमृतसर मूल के हरप्रीत सिंह के ओंटारियो स्थित घर के बाहर कुछ अज्ञात युवकों ने उनकी कार को आग लगा दी। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
दीवार पर लिखे स्लोगन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के ओंटारियो प्रांत में प्रवासी भारतीय से जुड़े एक मामले ने चिंता बढ़ा दी है। अमृतसर मूल के युवक हरप्रीत सिंह के घर और उसकी गाड़ियों को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया ओर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी । घटना के समय युवक घर के अंदर मौजूद था।
जानकारी के अनुसार हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी तीन गाड़ियों में आग लगाने की कोशिश की। इनमें से दो वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। आग तेजी से फैली, लेकिन समय रहते उस पर काबू पा लिया गया, जिससे घर को बड़े नुकसान से बचा लिया गया।
घटना का एक गंभीर पहलू यह भी सामने आया है कि हमलावरों ने घर की दीवार पर गो बैक जैसे नारे लिखे। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में एक संदिग्ध आग लगाते समय झुलसता हुआ भी दिखाई दे रहा है। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन