फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   gurdaspur, nephew, murder, uncle, property

भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट

Tue, 30 Jun 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर Updated Tue, 30 Jun 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
जमीन विवाद में एक भतीजे ने अपने चाचा को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने भतीजे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव डल्ला कलां निवासी जवाहर सिंह, लाल सिंह और हीरा सिंह तीनों जोगिंदर सिंह के बेटे थे। इनमें से हीरा सिंह सेेना में था। कुछ वर्ष पूर्व जम्मू कश्मीर में हुए बम धमाके में उनकी मौत हो गई थी।

उनकी माता गुरदीप कौर अपने छोटे बेटे जवाहर सिंह के पास रहती थीं। लाल सिंह अलग रहता था। लाल सिंह के पुत्र आत्मा सिंह और पत्नी राजविंदर को पता चला कि जवाहर सिंह ने एक एकड़ साझी जमीन गुरदीप कौर से अपने नाम लिखवा ली है।
विज्ञापन


इसी बात पर जवाहर सिंह (38) और आत्मा सिंह में विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण सोमवार देर रात आत्मा सिंह अपने चाचा से झगड़ा कर रहा था। इसी दौरान उसने उनपर हमला बोल दिया। हमले में उनके सिर पर गहरी चोटें आई। सिर पर गंभीर चोट लगने से जवाहर सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को जवाहर सिंह के शव को बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस थाना सेखवां में जवाहर सिंह की पत्नी सुखविंदर कौर के बयान पर आत्मा सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर रहे अधिकारी एएसआई प्रभपाल सिंह ने बताया कि झगड़े का कारण दोनों गुटों में जमीन विवाद था। आरोपी फिलहाल फरार है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed