फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   gurdaspur, drug, overdose, murder, boy

नशे की ओवरडोज देकर मार डाला

Thu, 11 Jun 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर Updated Thu, 11 Jun 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
रंजिश के कारण एक युवक को नशे की अधिक डोज देकर मारने वाले छह लोगों के खिलाफ पुलिस स्टेशन धारीवाल की पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पीड़ित नरिन्द्र लाल पुत्र रमेश लाल निवासी गांव सोहल ने पुलिस को बताया कि हीरा सिंह वासी गांव सोहल बहाने से उनके छोटे भाई राकेश लाल को घर से बुलाकर अपने साथ ट्यूबवेल पर ले गया।

काफी समय बाद भी जब राकेश वापस नहीं लौटा तो तो वह अपने भाई नरेश कुमार को साथ लेकर जब हीरा सिंह के ट्यूबवेल वाले कमरे के पास पहुंचे तो कुछ आवाज सुनकर रुक गए। उन्होंने जब कमरे के भीतर जाकर देखा तो हीरा सिंह, सोनू निवासी सोहल व तीन अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने राकेश लाल के हाथ पकड़े हुए थे।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके भाई राकेश लाल ने देखते ही देखते दम तोड़ दिया। इसके बाद सभी लोग नशीले टीकों की शीशियां, सिरिंज छोड़कर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि हीरा सिंह के साथ कुछ दिन पूर्व मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना मुखी बलजीत कौर ने बताया कि नरिंद्र लाल के बयान पर हीरा सिंह, अमरजीत सिंह, सोनू सभी निवासी गांव सोहल व इनके तीन अन्य अज्ञात साथियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed