फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gangster jaggu Bhagwanpuria's companion arrested by police

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का साथी बलजीत बुल्ली गिरफ्तार, असलहा और सोना-चांदी बरामद

Tue, 26 Nov 2019 10:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Nov 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
Gangster jaggu Bhagwanpuria's companion arrested by police
प्रतीकात्मक तस्वीर

सीआइए स्टाफ की टीम ने सूबे के कुख्यात गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया के साथी बलजीत सिंह उर्फ बुल्ली निवासी गांव शेखपुरा (जंडियाला गुरु) को गिरफ्तार किया कर उसके कब्जे से दो पिस्तौल, 13 कारतूस, 172 ग्राम सोना और 399 ग्राम चांदी बरामद की है। आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड पर ले लिया गया है।

विज्ञापन


एसपी (इंवेस्टिगेशन) जगजीत सिंह वालिया ने बताया कि सीआइए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरित शर्मा और सब इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह की अगुआई वाली टीम ने बलजीत सिंह उर्फ बुल्ली ने पूछताछ में माना कि वह भगवानपुरिया के संपर्क में है। बुल्ली लूटपाट और लोगों को डरा धमकाकर पैसे ऐंठने का काम करता था। 
विज्ञापन


इस काम में अवतार सिंह उर्फ दानी, नवदीप सिंह उर्फ चिंटू, सुखविंदर सिंह उर्फ घुद्दू, विशाल सिंह और रोबन (सभी निवासी गांव शेखपुरा, जंडियाला) उसका साथ देते थे। बुल्ली ने माना कि सोना और चांदी अवतार सिंह उर्फ दानी और नवदीप सिंह उर्फ चिंटू का है, जिन्होंने उसके पास रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी वालिया ने बताया कि बुल्ली के खिलाफ पहले भी असलहा एक्ट तहत केस दर्ज है। बुल्ली को अदालत में पेश करके रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। बड़े खुलासे होने की उम्मीद बनी हुई है। बुल्ली के फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि अवतार सिंह उर्फ दानी और नवदीप सिंह उर्फ चिंटू सोने और चांदी के आभूषण कहां से लाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed