फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   gangster arrest, kapurthala gangster arrest, sukha kahelwa gang member arrest, amritsar

सुक्खा काहलवां गैंग के सात गैंगस्टर गिरफ्तार

Fri, 01 Jul 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Fri, 01 Jul 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
gangster arrest, kapurthala gangster arrest, sukha kahelwa gang member arrest, amritsar
गिरफ्तार - फोटो : dummy picture
जिला पुलिस ने गैंगस्टर सुक्खा काहलवां गुट के सात गुर्गों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने इन सातों आरोपियों को मॉडर्न जेल कपूरथला में बंद सुक्खा काहलवां के साथी सुक्खा हरियाणवी और प्रीत फगवाड़ा को फिरौती के हिस्से की रकम देने जाते समय गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


प्रेसवार्ता में एसएसपी राजिंदर सिंह ने बताया कि डीएसपी सब-डिवीजन दलजीत सिंह ढिल्लों, सीआईए कपूरथला इंचार्ज इंस्पेक्टर रविंदर सिंह, सीआईए स्टाफ फगवाड़ा के इंचार्ज इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को सूचना मिली कि कुछ आपराधिक किस्म के लोग दो गाड़ियों में जेल की तरफ जा रहे हैं।
विज्ञापन


इन अधिकारियों ने एएसआई सुखजिंदर सिंह और पुलिस बल के साथ जेल रोड पर ट्रैप लगा दिया। इसी बीच स्कार्पियो और क्वालिस में सवार सात लोग मनदीप सिंह मीपा, जगपाल सिंह उर्फ जुग्गा, गुरप्रीत सिंह उर्फ विक्की डेलड़ उर्फ अमन, राजिंदर सिंह जिंदी, गुलशन कुमार, विजय कुमार और गुरमीत सिंह को रोका तो इन्होंने गाड़ियों को भगाने की कोशिश की। पुलिस ने इनका पीछा कर इन्हें पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से एक पिस्तौल देसी 12 बोर, दो कारतूस, एक पिस्तौल देसी 7.65 एमएम बोर, दो कारतूस, एक 12 बैरल बंदूक समेत राउंड, 05 दातर, 05 बेसबाल और 1 किलो 25 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ है।

गाड़ियों को कब्जे में ले लिया गया है। एसएसपी ने कहा कि प्राथमिक पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि वह जेल में बंद सुक्खा हरियाणवी और प्रीत फगवाड़ा के साथी हैं और उन्हें फिरौती के हिस्से की रकम देने जेल जा रहे थे। इससे पहले भी वह मुलाकात के बहाने अपने दोनों आकाओं से मिलने आते रहे हैं। 

एसएसपी के अनुसार गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की मौत के बाद सुक्खा हरियाणवी गैंग का मुख्य किंगपिन बन गया था और जेल से ही गैंग को एकजुट करके इन सातों के जरिये वारदातों को अंजाम देने लगे। एसएसपी से फिरौती की हिस्से की रकम की बरामदगी संबंधी पूछने पर बोले कि पूछताछ में इसके बारे में पता करवाएंगे। एसएसपी ने कहा कि शनिवार को आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। 


इन घटनाओं को देना था अंजाम
एसएसपी के अनुसार जेल बंद में गैंगस्टरों की योजनाओं के अनुसार इन लोगों ने श्री आनंदपुर साहिब में सुपारी लेकर एक व्यक्ति का कत्ल, नकोदर में एक अध्यापक से मारपीट, गांव सिधवां दोनां में जमीन पर कब्जा करवाना और थाना नकोदर के एरिया में पैसे लेकर किसी को पीटना था। इससे पहले ही ये पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed