फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   fraud, tarantaran fraud, fraud to contractor, 17 lakhs fraud, tarantaran, amritsar

तरनतारन में दो आढ़तियों से 17 लाख रुपये की ठगी

Sat, 07 May 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sat, 07 May 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
fraud, tarantaran fraud, fraud to contractor, 17 lakhs fraud, tarantaran, amritsar
धोखाधड़ी - फोटो : dummy picture
हरिके पत्तन में दो आढ़तियों से बासमती खरीदकर उनको फर्जी चेक देकर 17 लाख रुपये की हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। थाना हरिके पत्तन की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में विनोद पुत्र अशोक कुमार निवासी हरिके पत्तन ने बताया कि उनकी अनाज मंडी हरिके पत्तन में आढ़ती की दुकान है। गत वर्ष सुभाष चंद्र, सुमेर चंद, रमन जोशन और ऋषभ जोशन निवासी चक्क सतोडिया जिला फाजिल्का ने उनसे बासमती खरीदी थी। इसके बदले में उक्त व्यक्तियों ने चेक दिए जो फर्जी निकले। विनोद कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्तियों ने उसके साथ 10.59 लाख रुपये की ठगी की है। 
विज्ञापन


वहीं राम लुभाया पुत्र हरबंस लाल ने आरोप लगाया कि सुभाष चंद्र, सुमेर चंद, रमन जोशन और ऋषभ जोशन ने मिलीभगत करके उससे भी बासमती की फसल खरीदकर फर्जी चेक दे दिए। जब उसने अपने 6.78 लाख रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें धमकियां दीं। थाना प्रभारी बलकार सिंह ने बताया कि इन दोनों मामलों की जांच डीएसपी दविंदर सिंह संधू की ओर से करने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed