{"_id":"692adf60d9199e376a0dd20e","slug":"four-people-including-two-women-arrested-for-demanding-ransom-from-relatives-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: जसलीन कौर और संदीप कौर का कारनामा... अपना ही रिश्तेदार था निशाना, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: जसलीन कौर और संदीप कौर का कारनामा... अपना ही रिश्तेदार था निशाना, चार गिरफ्तार
Sat, 29 Nov 2025 05:27 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sat, 29 Nov 2025 05:27 PM IST
सार
गैंग बनाकर अपने ही रिश्तेदार से रंगदारी मांगने के आरोप में दो महिलाओं सहित पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पीड़ित के करीबी रिश्तेदारों द्वारा ही संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन
चार आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गैंग बनाकर अपने ही रिश्तेदार से रंगदारी मांगने के आरोप में दो महिलाओं सहित पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पीड़ित के करीबी रिश्तेदारों द्वारा ही संचालित किया जा रहा था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदू, जसलीन कौर, जसप्रीत सिंह उर्फ बाबा और संदीप कौर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि हरजिंदर सिंह का दुबई का सिम कार्ड धमकी भरे कॉल करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसे भारत में जसलीन कौर ऑपरेट कर रही थी।
विज्ञापन
जांच के दौरान यह भी पता चला कि दुबई में बैठे आरोपी विशाल ने पूरी साजिश की प्लानिंग में अहम भूमिका निभाई। उसने रंगदारी मांगने की पूरी रणनीति तैयार करने में गैंग की मदद की।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी संदीप कौर, जो पीड़ित की रिश्तेदार है, ने पहले इलाके की रेकी की और फिर अपने चचेरे भाई जसप्रीत उर्फ बाबा के साथ मिलकर रंगदारी वसूलने की योजना बनाई। उन्हें पता था कि शिकायतकर्ता ने हाल ही में जमीन बेची है और उसके पास रकम मौजूद है।
कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर का कहना है कि शहर में शांति, सुरक्षा और जनता के भरोसे को बनाये रखने के लिए ऐसी आपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।