{"_id":"60acadab8ebc3e334f2873d4","slug":"four-injured-in-firing-at-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: आपसी विवाद में फायरिंग, बचाने आए तीन लोगों समेत चार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर: आपसी विवाद में फायरिंग, बचाने आए तीन लोगों समेत चार जख्मी
Tue, 25 May 2021 01:26 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 25 May 2021 01:26 PM IST
सार
पांच लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। मामला रविवार रात का है।
विज्ञापन
अमृतसर में फायरिंग
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
अमृतसर के तरनतारन रोड स्थित गुरुवाली गांव में भिंडर कालोनी में रविवार रात एक विवाद में फायरिंग हो गई। फायरिंग में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। चाटीविंड थाना की पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
भिंडर कालोनी के लवजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शनिवार को गांव में एक चोर पकड़ा था। उसके बाद उनकी भिंडर कालोनी के ही गुरदेव सिंह के साथ बहस हो गई। इसके बाद गुरदेव ने अपने साथियों शरणबीर सिंह, अमृतपाल काहलों, भरपूर सिंह और जोबन सिंह सहित उन्हें गुरुद्वारे के पास रोककर मारपीट शुरू कर दी। उसने पुलिस को बताया कि गांव के ही जसकरण सिंह, राजबीर कौर, गुरसेवक सिंह जब उसे बचाने आए तो आरोपी शरणबीर सिंह ने उन पर गोली चला दी, इसमें उसे बचाने आए तीन लोग भी जख्मी हो गए।
विज्ञापन
चाटीविंड थाना के एसआई हरमीत सिंह ने बताया कि इसमें पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ भिंडर कालोनी में लगे दो जगह पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी ली जा रही है, ताकि इसमें शामिल अन्य आरोपियों का भी पता लगाया जा सके।
विज्ञापन