{"_id":"6894616b2a97df65fa09b269","slug":"four-arms-smugglers-arrested-in-amritsar-import-weapons-from-pakistan-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पाकिस्तान से मंगवाते थे हथियार... गैंगस्टरों को होते थे सप्लाई, चार शातिर गिरफ्तार, सात पिस्टल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: पाकिस्तान से मंगवाते थे हथियार... गैंगस्टरों को होते थे सप्लाई, चार शातिर गिरफ्तार, सात पिस्टल बरामद
Thu, 07 Aug 2025 01:48 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:48 PM IST
सार
अमृतसर में हथियार तस्कर गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पाकिस्तान से हथियार मंगवाते थे और पंजाब में गैंगस्टरों को सप्लाई करते थे। आरोपियों से सात आधुनिक पिस्टल मिले हैं।
विज्ञापन
आरोपियों से मिले हथियार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने हथियार तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक गिरोह के चार शातिरों को गिरफ्तार किया है, जिनसे हथियारों की खेप मिली है। खास बात यह है कि आरोपियों से मिले हथियार सीमा पार पाकिस्तान से मंगवाए गए थे।
हथियार तस्करी में शामिल चार आरोपियों को खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए ऑपरेशन में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 7 पिस्तौल बरामद की हैं, जिनमें पीएक्स5 9एमएम, ग्लॉक 9एमएम और .30 बोर जैसी आधुनिक हथियार हैं।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे। ऐसे में भारत-पाक सीमा के पास अवैध हथियारों की खेप मंगवाते थे। ये आरोपी बॉर्डर के गांवों से हथियार उठाकर पंजाब के गैंगस्टरों तक पहुंचाता रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने अभी आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की है। चारों के खिलाफ अमृतसर के थाना छेहरटा में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क और लिंक की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह से और लोग भी जुड़े हो सकते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।