फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Firing on Inspector of Counter Intelligence Department in Amritsar

Amritsar: सैर कर रहे काउंटर इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर पर फायरिंग, बुलेट प्रूफ जैकेट ने किया बचाव

Wed, 08 Nov 2023 02:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 08 Nov 2023 02:10 PM IST
सार

काउंटर इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर प्रभदीप सिंह उस समय चर्चा में आए जब उन्होंने तरनतारन में विधायक के रिश्तेदार पर अवैध माइनिंग के आरोपों में केस दर्ज किया। इसके बाद उनका तबादला फिरोजपुर में कर दिया गया था।

विज्ञापन
Firing on Inspector of Counter Intelligence Department in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

अमृतसर के सदर थानातंर्गत फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित भुल्लर एवेन्यू में बुधवार सुबह सैर कर रहे काउंटर इंटेलिजेंस विभाग के इंस्पेक्टर प्रभदीप सिंह पर अचानक फायरिंग कर दी गई। उन्हें पहले से धमकियां मिल रही थी, इसलिए वे अकसर बुलेट प्रूफ जैकेट पहनते हैं। इसी बुलेट प्रूफ जैकेट से उनका बचाव हो गया। हालांकि इंस्पेक्टर को मामूली चोटें लगी हैं। वारदात की जानकारी मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और वारदात स्थल के आस-पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: तरनतारन में ट्रिपल मर्डर, पति-पत्नी समेत तीन लोगों की बेरहमी से हत्या, सभी के मुंह पर लगी थी टेप
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि काउंटर इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर प्रभदीप सिंह ने ही पूर्व में तरनतारन के एक विधायक के रिश्तेदार पर अवैध माइनिंग का केस दर्ज किया था। जानकारी मुताबिक यह इंस्पेक्टर फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित भुल्लर एवेन्यू में रहते हैं। मौजूदा समय में वे फिरोजपुर काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात हैं।

रोजाना की तरह सीआई के इंस्पेक्टर बुधवार सुबह घर से सैर के लिए निकले थे। इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां चला दी। हालांकि उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी हुई थी, बावजूद इसके उन्हें मामूली चोटें लग गई। इसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। दूसरी तरफ पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और सदर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

तरनतारन के विधायक के रिश्तेदार पर दर्ज किया था केस
उल्लेखनीय है कि काउंटर इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर प्रभदीप सिंह उस समय चर्चा में आए जब उन्होंने तरनतारन में विधायक के रिश्तेदार पर अवैध माइनिंग के आरोपों में केस दर्ज किया। इसके बाद उनका तबादला फिरोजपुर में कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें कुछ समय से धमकियां मिल रही थी, तो इसे देखते हुए ही विभाग ने उन्हें बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध करवाई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed