{"_id":"5dd3e6ac8ebc3e550545f128","slug":"dead-body-of-a-person-found-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 दिन से लापता युवक का शव राजस्थान में मिला, प्रेम-प्रसंग में की गई हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
17 दिन से लापता युवक का शव राजस्थान में मिला, प्रेम-प्रसंग में की गई हत्या
Tue, 19 Nov 2019 08:24 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 19 Nov 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 17 दिनों से लापता मंजीत सिंह निवासी बस्ती वकीलां वाली (मस्तेके) की लाश राजस्थान के गांव मानकसर से बरामद हुई है। मंजीत का किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था, जिस कारण आरोपी गणेश सिंह व सतनाम सिंह निवासी खुदड़ गट्टी ने उसे मानकसर बुलाकर हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसएसपी विवेक सील सोनी ने बताया कि पाल सिंह निवासी बस्ती वकीलां वाली ने थाना आरिफके को शिकायत दी थी कि उसका भाई मंजीत सिंह दो नवंबर को घर से गया था और उसके बाद लौटा नहीं है। पुलिस ने मंजीत की गुमशुदगी दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
पाल सिंह ने पुलिस को एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर दिया और बताया कि मंजीत के लापता होने में उक्त व्यक्ति का हाथ हो सकता है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की और आरोपी गणेश सिंह और सतनाम सिंह निवासी खुदड़ गट्टी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस तफ्तीश में गणेश सिंह ने बताया कि मंजीत सिंह का किसी एक लड़की से प्रेम-प्रसंग था, इसीलिए मंजीत सिंह को अपने रास्ते से हटाने के लिए उन्होंने दो नवंबर को फोन कर मानकसर बुलाया। वहीं पर उसकी हत्या कर लाश नरमे के खेतों में फेंक दी।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मंजीत सिंह की लाश खेतों से बरामद कर ली। गांव मानकसर थाना संघरिया, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) क्षेत्र में पड़ता है, जिस कारण आरोपियों के खिलाफ थाना संघरिया में मामला दर्ज किया है। पंजाब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया है।