फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   clash in phagwara, clash between police-gangster, six arrest in phagwara, amritsar

फगवाड़ा में पुलिस-गैंगस्टरों में मुठभेड़, छह आरोपी काबू

Mon, 20 Jun 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Mon, 20 Jun 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
clash in phagwara, clash between police-gangster, six arrest in phagwara, amritsar
हमला - फोटो : dummy picture
गांव फतेहगढ़ के पास घुमणां टी प्वाइंट पर नाकाबंदी के दौरान सोमवार सुबह एसटीएफ और कपूरथला पुलिस के साथ गोपी रुड़का गैंग की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने आरोपियों को घेरकर उन्हें काबू कर लिया। इस दौरान दोनों तरफ से करीब 8-10 राउंड फायरिंग की गई। 
विज्ञापन


एसटीएफ के एआईजी हरकमलप्रीत सिंह खख और एसएसपी कपूरथला राजिंदर सिंह ने फगवाड़ा में प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि गोपी रुड़का गैंग के सदस्य हथियार लेकर फगवाड़ा में घूम रहे हैं।
विज्ञापन


इस सूचना के आधार पर एसटीएफ और सीआईए स्टाफ फगवाड़ा द्वारा सांझे तौर पर नाकेबंदी की गई। डीएसपी फगवाड़ा कंवलप्रीत सिंह चाहल, सीआईए स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह, एएसआई सुखजिंदर सिंह पुलिस पार्टी समेत घुमणां टी प्वाइंट फतेहगढ़ गेट पर विशेष नाकाबंदी कर खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान गांव फतेहगढ़ साइड से एक क्वालिस आई। इसमें सवार युवकों ने उतरते ही पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने अपने बचाव में सुरक्षित पोजीशन लेते हुए हवाई फायर किए और ललकार कर हथियारबंद गैंगस्टरों को काबू करने में सफलता हासिल कर ली।

काबू गैंगस्टरों में गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी वासी रुड़का कलां जिला जालंधर, जतिंदर सिंह उर्फ सोनू बलालों वासी गांव बलालों फगवाड़ा, सुखबीर सिंह वासी लुधियाना, गुरविंदर, मयंक चोपड़ा वासी जिला शहीद भगत सिंह नगर और हरविंदर सिंह वासी फगवाड़ा शामिल है। पकड़े गए गोपी गैंग के मुखिया गोपी रुड़का कलां पर पंजाब भर के थानों में लूटपाट, मारकाट, डकैती, धोखाधड़ी के करीब 24 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। 

सोशल मीडिया पर हथियारों समेत फोटो डालते थे गैंगस्टर
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि यह गैंग हथियारों समेत अपने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करता था। यह गैंग किसी से मारपीट कर उसकी वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल देता था। गैंग कपूरथला, जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर, लुधियाना और होशियारपुर में वारदात कर रहा था।

गैंग का संबंध मालवा के कुछ गैंगों और जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टरों के साथ है। गैंग के गुर्गे मोबाइल का बहुत कम प्रयोग करते थे, ये इंटरनेट के माध्यम से आपस में बातचीत करते थे। खाली मकानों में ठहरते और रोज रहने की जगह बदलते थे। उन्होंने बताया कि आरोपी रुड़का में किसी पर हमला करने इरादे से जा रहे थे जिसके संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया गया है। 


आरोपियों से बरामदगी 
एक पिस्टल 0.9 एमएम समेत तीन कारतूस, दो खोल, एक पिस्टल 0.32 बोर, तीन कारतूस, दो खोल, एक राइफल 0.12 बोर दोनाली, आठ कारतूस, दो खोल, एक पिस्टल 0.38 बोर समेत एक खोल, एक पिस्तौल 0.315 बोर, तीन कारतूस, एक खोल, एक देसी कट्टा 12 बोर समेत एक खोल, दो कृपाण, दो खंडे, कस्सी के दो दस्ते और एक किलो तीन सौ ग्राम हेरोइन  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed