फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   CID ASI arrested at Delhi airport accused trying to flee abroad

CID विभाग का ASI गिरफ्तार: दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा; विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, 5 लाख रिश्वत का मामला

Sun, 15 Feb 2026 12:37 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 15 Feb 2026 12:37 PM IST
सार

पंजाब पुलिस के सीआईडी विभाग में बतौर अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) रिपन शर्मा को पुलिस ने शनिवार रात दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी विदेश भागने की फिराक में था।

विज्ञापन
CID ASI arrested at Delhi airport accused trying to flee abroad
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अमृतसर में ड्रग्स केस में व्यक्ति को धमका कर उससे 5 लाख रुपये रिश्वत वसूलने वाले पुलिस अधिकारी रिपन शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सीआईडी विभाग में बतौर अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) है। एएसआई रिपन शर्मा को पुलिस ने शनिवार रात दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी विदेश भागने की फिराक में था। यह गिरफ्तारी एंटी नारकोटिक एवं टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम द्वारा की गई है।

विज्ञापन


इससे पहले इस एएसआई के साथी और कपड़ा व्यापारी गौरव अरोड़ा की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो फरवरी को एंटी नारकोटिस टास्क फोर्स की टीम द्वारा लाहौरी गेट इस्लामाबाद रोड पर कार्रवाई करते हुए भोलू ,पीयूष, गौरव और चांद को करोड़ों रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद जेल में बंद गुरविंदर सिंह उर्फ सचिन को नामजद कर जेल से लाया गया। नौ लाख की ड्रग मनी और तीन विदेशी पिस्तौल बरामद किए गए। 
विज्ञापन


इस मामले में गुरु की वडाली में रहने वाले गुरविंदर सिंह का भी नाम सामने आया था। सीआईडी विभाग के रिपन शर्मा ने कपड़ा व्यापारी अपने दोस्त गौरव अरोड़ा के माध्यम से गुरविंदर के पिता को धमकाया और 5 लाख रुपये वसूल किए। जब इस मामले की सूचना एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के अधिकारियों को मिली तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए गौरव अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। एएसआई रिपन शर्मा मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी शनिवार रात दिल्ली एयरपोर्ट से की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed