फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   case on thief, case in gurdaspur, case to steal cash, gurdaspur, amritsar

गुरदासपुर में गोलक से पैसे चोरी करने वाले पर केस

Tue, 29 Mar 2016 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 29 Mar 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
case on thief, case in gurdaspur, case to steal cash, gurdaspur, amritsar
रुपये - फोटो : dummy picture
पुलिस थाना कलानौर ने गुरु की गोलक से पैसे चोरी करने के आरोप में एक युवक पर मामला दर्ज किया है। आरोपी युवक से चोरी के लिए इस्तेमाल में लाया औजार भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस चौकी वडाला बांगर के इंचार्ज सुखपाल सिंह ने बताया कि गांव खुशीपुर के सरपंच निर्मल सिंह और किसान बिक्रमजीत सिंह वासी भंगवां ने बताया था कि अड्डा खुशीपुर स्थित गुरुद्वारा लोह लंगर साहिब से एक युवक दविंदर दास वासी पक्खोके जो पहले गुरुद्वारा साहिब में सेवा करता था ने गुरुद्वारा से की गोलक से पैसे चोरी किए हैं।
विज्ञापन


उन्हें उस पर शक हुआ तो उन्होंने जब गुरद्वारा की गोलक देखी तो उसमें सिर्फ सिक्के थे जबकि नोट गायब थे। उक्त युवक उन्हें देखकर गुरुद्वारा से निकला था। शक होने पर जब उसकी तलाश करते हुए कलानौर की दानामंडी के नजदीक से उसे काबू किया गया तो उसके पास से गोलक तोड़ने वाले औजार व रुपये बरामद हुए। फिलहाल पुलिस उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed