फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BSF jawan posted at Attari border commits suicide by shooting himself

अमृतसर: अटारी बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ जवान ने खुद को मारी गोली, सिर के पार निकली, मौके पर ही मौत

Wed, 25 Aug 2021 08:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 Aug 2021 08:04 PM IST
सार

बिहार के बांका जिले के बीएसएफ जवान ने पंजाब के अमृतसर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जवान अटारी बॉर्डर के नजदीक बीओपी धारीवाल पर तैनात था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
BSF jawan posted at Attari border commits suicide by shooting himself
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित अटारी बॉर्डर के नजदीक सीमा निगरानी चौकी (बीओपी) धारीवाल पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान ने मंगलवार की शाम गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारने वाले जवान की पहचान बिहार के जिला बांका के गुलनी कुशहा निवासी चंदन कु्मार सिंह (32) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक चंदन कुमार सिंह करीब पांच साल पहले ही बीएसएफ में भर्ती हुए थे और आजकल पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित अटारी के नजदीक बीओपी धारीवाल पोस्ट पर तैनात थे। मंगलवार शाम अपनी पोस्ट पर राइफल के साथ ड्यूटी कर रहे थे। इस बीच करीब साढ़े पांच बजे चंदन कुमार सिंह ने अपनी सर्विस राइफल की नाल अपनी ठोढ़ी पर रख कर फायर कर दिया। गोली चंदन के सिर के पार हो गई और मौके पर ही जवान की मौत हो गई।
विज्ञापन


चंदन कुमार सिंह अभी कुछ समय पहले से तबादले के बाद खासा सेक्टर में तैनात बटालियन 144 में पहुंचे थे। आत्महत्या के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चला। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने बुधवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव बीएसएफ के अधिकारियों के हवाले कर दिया। शव विमान के जरिये बिहार के बांका जिले के गुलनी कुशहा भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed