Punjab: आखिरी सेल्फी... फोटो लेते सयम नहर में गिरे युवक और युवती, लड़के की मौत, लड़की की तलाश जारी
नहर किनारे सेल्फी ले रहे युवक और युवती के लिए यह आखिरी सेल्फी साबित हुई। दोनों नहर में गिर गए और पानी के तेज बहाव में बह गए। युवक का शव बरामद हो गया है और युवती की तलाश जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में पानी के तेज बहाव के चलने नहर किनारे एक युवक और युवती को सेल्फी लेना भारी पड़ गया। युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी और युवती की तलाश में गोताखोर नहर का चप्पा चप्पा छान रहे हैं। मरने वाले युवक की पहचान जालंधर स्थित रामा मंडी के गुरु नानकपुरा की गली नंबर सात निवासीस हरप्रीत सिंह के बेटे करणवीर सिंह के रूप में हुई है। लापता युवती अमृतधारी है और उसकी पहचान शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) स्थित गांव राहों के मोहल्ला पाहरा सिंह निवासी गुरजीत सिंह की बेटी जसमीत कौर के रूप में बताई है। दोनों परिवारों के सदस्य घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि करणवीर सिंह और जसमीत कौर स्कूटर से अमृतसर पहुंचे थे। उन्होंने रविवार को श्री हरि मंदिर साहिब और गुरुद्वारा शहीदां साहिब में माथा टेका था। इसके बाद वह अपने स्कूटर पर सवार होकर अमृतसर से निकल गए। रास्ते में सुल्ताविंड रोड पर नहर किनारे फोटो खींचनी शुरू कर दी थी।
हिमाचल प्रदेश और पंजाब में लगातार हो रही वर्षा के कारण नहर में पानी का बहाव काफी तेज था। दोनों ढलान वाली जगह पर रुककर सेल्फी ले रहे थे कि दोनों का पैर फिसला और दोनों नहर में गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। रविवार की शाम गोताखोर तो पहुंच गए, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण राहत कार्य ज्यादा देर नहीं हो पाया। सोमवार शाम को पुलिस ने करणवीर का शव वहां से कुछ दूरी पर बरामद किया, जहां उसका पैर फिसला था। युवती जसमीत की तलाश अभी तक जारी है। लोगों ने बताया कि करणवीर वहीं पानी के तेज बहाव में फंस गया और जसमीत को पानी अपने साथ आगे बहाकर ले गया। पुलिस ने करणवीर की जेब से स्कूटर की चाबी बरामद की है।