फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   batala, child, six months, throw, river, father, arrest

पत्नी से झगड़ा था, छह माह की बेटी को मार डाला

Mon, 18 May 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला Updated Mon, 18 May 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
गांव दुनियां संद्धू में युवक ने अपनी छह माह की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद बच्ची के शव को नहर में फेंक दिया। सेखवां पुलिस ने कत्ल का मामला दर्ज करके आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी से नाराज था और उसने अपना सारा गुस्सा अपनी छह महीने की बच्ची पर निकाल दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी धरमिंदर सिंह लेबर का काम करता है और इसकी एक ओर बेटी है। जिस बच्ची का उसने कत्ल किया है वह अकसर बीमार रहती थी।
विज्ञापन


थाना सेखवां के एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि गांव दुनियां संद्धू के रहने वाले 25 साल के धरमिंदर सिंह का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर 14 मई को झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद धरमिंदर सिंह अपनी पत्नी को उसके मायके गांव छोड़ आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर आने के बाद उसने शराब पी और बाद में अपनी छह माह की बच्ची पवनप्रीत को गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया और बाद में उसके शव को नहर में फेंक दिया। थाना मुखी ने बताया कि इसके बाद उसने नशे की हालत में अपने साढू को सूचना दी।

उसने कहा कि वह अपने बेटी के साथ बाइक पर आ रहा था और पवनप्रीत की बाइक से गिर जाने से मौत हो गई। यह बात धरमिंदर सिंह के ससुराल वालों को नहीं जंची और उन्होंने उसके खिलाफ थाना सेखवां में शिकायत दर्ज करवा दी।


इसके बाद जब पुलिस ने धरमिंदर सिंह से पूछताछ की तो उसने पुलिस के सामने सारा सच उगल दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को धरमिंदर के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed