{"_id":"575ae4ae4f1c1b3b0c9c5581","slug":"attempt-murder-tarn-taran-attack-attack-to-land-acquire-tarntaran-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर कब्जा करने की नीयत से जानलेवा हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन पर कब्जा करने की नीयत से जानलेवा हमला
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Fri, 10 Jun 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
हमला
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सराय अमानत खां की पुलिस ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से हमला और फायर करने के आरोप में 35 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में मोहन सिंह पुत्र फौजा सिंह निवासी सराय अमानत खां ने बताया कि उसकी विरासत वाली जमीन एक कनाल छह मरले अड्डा सराय खां में थी। माल विभाग ने इसकी निशानदेही उनके हक में की थी।
इस जगह पर मोहन सिंह दुकानों का निर्माण करवा रहा था तो आरोपियों गुरजीत सिंह, शिंदा सिंह, रणजीत सिंह, हरजीत सिंह, निरवैल सिंह समेत 35 अज्ञात व्यक्ति आए और उनपर हमला बोल दिया। हमले में वह घायल हो गए।
इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से फायर किया। हमले में मोहन सिंह सहित उनका भाई गुरविंदर सिंह और पोता संदीप सिंह घायल हो गया। आरोपी उसकी जमीन पर अपना हक बताते थे।
विज्ञापन
थाना सराय अमानत खां के प्रभारी इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद उक्त व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।