फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ATM loot attempt, khadoor sahib loot attempt, tarntaran, amritsar

खडूर साहिब में एचडीएफसी का एटीएम लूटने की कोशिश

Thu, 12 May 2016 08:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Thu, 12 May 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
ATM loot attempt, khadoor sahib loot attempt, tarntaran, amritsar
लूट - फोटो : dummy picture
खडूर साहिब की शाखा हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कारपोरेशन (एचडीएफसी) के एटीएम को बुधवार रात लुटेरों ने लूटने की असफल कोशिश की। एटीएम में तैनात गार्ड को लुटेरों ने पीटकर बंदी बना लिया। पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


बैंक मैनेजर विकास कालिया ने बताया कि खडूर साहिब की एचडीएफसी बैंक की शाखा के एटीएम में रात के करीब एक बजे चार-पांच लुटेरों ने दाखिल होकर तोड़फोड़ की और रात की ड्यूटी पर तैनात गार्ड को लुटेरों ने पीटकर बंधक बना लिया।
विज्ञापन


इस दौरान लुटेरों ने एटीएम तोड़ने के कई प्रयास किए लेकिन वह असफल रहे। इसके बाद लुटेरे फरार हो गए। गार्ड के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलने पर एसपी (डी) जगमोहन सिंह, डीएसपी श्री गोइंदवाल साहिब जगदेव सिंह राय, थाना श्री गोइंदवाल साहिब प्रभारी अश्वनी कुमार शर्मा, खडूर साहिब पुलिस चौकी इंचार्ज हरभजन सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम के इंचार्ज जगजीत सिंह ने कहा कि प्रत्येक पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। खडूर साहिब पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed