{"_id":"69eadb5ad93785cb3c03048d","slug":"amritsar-youth-arrested-for-leaking-army-activities-to-isi-handlers-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: सेना की गतिविधियां ISI हैंडलरों तक पहुंचाई, युवक गिरफ्तार; डिजिटल डिवाइस से मिले सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar: सेना की गतिविधियां ISI हैंडलरों तक पहुंचाई, युवक गिरफ्तार; डिजिटल डिवाइस से मिले सुराग
Fri, 24 Apr 2026 08:24 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Fri, 24 Apr 2026 08:24 AM IST
सार
आरोपी भारतीय सेना से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखकर पाकिस्तान में अपने हैंडलरों को सूचना भेजता था। अमृतसर कैंट क्षेत्र और ब्यास कैंट से जुड़ी अहम जानकारियां उसके पास पहुंची थीं जिन्हें आगे साझा किया गया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर देहात के थाना खिलचियां पुलिस ने आईएसआई से जुड़े एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिक्रमजीत सिंह (26) निवासी गांव जसपाल के रूप में हुई है। उसे वीरवार सुबह खिलचियां क्षेत्र से ही पकड़ा गया। कार्रवाई खुफिया सूचना और निगरानी के आधार पर की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से लैपटॉप मोबाइल फोन और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं जिनकी संख्या एक-एक है। डिजिटल डिवाइस से मिले डेटा के आधार पर उसके आईएसआई से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि काफी डेटा डिलीट किया गया है जिसे रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी भारतीय सेना से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखकर पाकिस्तान में अपने हैंडलरों को सूचना भेजता था। अमृतसर कैंट क्षेत्र और ब्यास कैंट से जुड़ी अहम जानकारियां उसके पास पहुंची थीं जिन्हें आगे साझा किया गया। किन-किन जानकारियों को किस माध्यम से और किन लोगों तक भेजा गया इसकी जांच जारी है। यह जानकारी उसे कहां से मिलती थी इसका भी खुलासा पूछताछ के बाद ही होगा।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है ताकि नेटवर्क और संपर्कों की गहराई से जांच की जा सके। अधिकारियों के अनुसार मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर जांच की जा रही है।