फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar police caught an associate of Amritpal Singh

Punjab News: अमृतपाल बोला - सिखों को निहत्था करना चाहती सरकार, पुलिस ने साथी को किया गिरफ्तार

Mon, 13 Mar 2023 07:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 13 Mar 2023 07:10 PM IST
सार

अजनाला हिंसा के बाद पंजाब पुलिस ने कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अमृतसर पुलिस ने लूटपाट और हत्या की कोशिश के मामले में उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथियों के शस्त्र लाइसेंस को रद्द करने की कार्रवाई पहले ही शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
Amritsar police caught an associate of Amritpal Singh
अमृतपाल सिंह। - फोटो : twitter

विस्तार

अमृतसर मॉल के पास तेजधार हथियारों से हमला कर कार लूटने के मामले में मकबूलपुरा थाने की पुलिस ने खालिस्तान समर्थक व वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के साथी सुखमंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। चार मार्च की देर रात करणबीर सिंह उर्फ विक्की नामक युवक से कार, पर्स और मोबाइल लूट के मामले में अभी चार अन्य की तलाश है।

विज्ञापन


पुलिस के एक आला अधिकारी ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोगा जिला के गांव टुढकी निवासी सुखमंदर सिंह के रूप में बताई है। आरोपी के 23 फरवरी को अजनाला थाने पर हमले में संलिप्त होने की बात भी कही जा रही है। हालांकि इस अधिकारी ने आरोपी के अमृतपाल सिंह के संबंधों पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

 

मामले की जांच की जा रही है, सुखमंदर सिंह से सभी पहलुओं पर भी पूछताछ की जा रही है। मुखविंदर सिंह भुल्लर, डीसीपी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
न्यू अमृतसर निवासी करणबीर सिंह उर्फ विक्की का परिवार विदेश में रहता है। चार मार्च की रात वह अपनी कार से एलिवेटिड रोड से न्यू अमृतसर जा रहा था। रास्ते में अमृतसर मॉल के पास निहंग के वेश में पांच लोगों ने उन्हें घेरकर तेजधार हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिया था और उनकी कार, पर्स व मोबाइल लूटकर ले गए थे। देर रात राहगीर ने जब उन्हें गंभीर हालत में देखा तो तुरंत पास के एक अस्पताल में दाखिल करवाया था। तब पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर हत्या के प्रयास व लूट का मामला दर्ज किया था।



सरकार करना चाहती है सिखों को निहत्था: अमृतपाल
वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृपताल सिंह ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी और कहा कि अगर सिखों को हथियारों से निहत्था किया गया तो वह सरकार को भी देख लेंगे। अमृपताल सिंह सोमवार को अमृतसर में बाबा फूला सिंह अकाली के शहीदी के 200 वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। अमृतपाल ने उसी गर्म लहजे का इस्तेमाल किया... जैसे उसने अनजाला घटना से पहले किया था।

अमृतपाल ने कहा कि वह यहां बाबा फूला सिंह अकाली के शहीदी के 200 वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में नतमस्तक होने पहुंचा था। यहां सभी जत्थेबंदियों को एक होने का संदेश दिया गया। हथियारों के लाइसेंस रद्द करने के संबंध में अमृतपाल ने कहा कि सरकार ने अगर हमारे युवाओं से हथियार छीनना शुरू किया तो हम सरकार को देख लेंगे। सरकारी आदेश वह कभी नहीं लेते। पंथ से पूछ कर मौके पर फैसला किया जाएगा। परंतु सिख सारी उम्र हथियारों के बगैर नहीं रह सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed