फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar Counter Intelligence team busted gang smuggling heroin in Amritsar.

गिरफ्तारी: छह किलो हेरोइन के साथ पकड़े गए तीन तस्कर, अमृतसर के एक बड़े कालेज की छात्रा भी फंसी अपराध के दलदल में

Thu, 28 Apr 2022 04:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 28 Apr 2022 04:33 PM IST
सार

कोटकपूरा के किसान की बेटी अमृतसर के एक बड़े कालेज में एमएससी की पढ़ाई कर रही है। इस दौरान करीब दो साल पहले वह भारत-पाक सीमांत गांव महावा के दीपक और महक नामक युवकों के संपर्क में आई और उनमें दोस्ती हो गई।

विज्ञापन
Amritsar Counter Intelligence team busted gang smuggling heroin in Amritsar.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) की टीम ने अमृतसर के पुतलीघर इलाके में हेरोइन तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सीआई की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए अमृतसर के एक बड़े कॉलेज की छात्रा और उसके दो साथियों को 6 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। सूत्र बताते हैं कि यह तीनों पिछले लंबे समय से यह काम करते आ रहे हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक कोटकपूरा के किसान की बेटी अमृतसर के एक बड़े कॉलेज में एमएससी की पढ़ाई कर रही है। इस दौरान करीब दो साल पहले वह भारत-पाक सीमांत गांव महावा के दीपक और महक नामक युवकों के संपर्क में आई और उनमें दोस्ती हो गई। इसके बाद वह धीरे-धीरे हेरोइन तस्करी के धंधे में संलिप्त हो गई। सीआई के अधिकारियों को सूचना थी कि आज यह तीनों पुतलीघर इलाका में किसी तस्कर को हेरोइन सप्लाई करने वाले हैं। इसके आधार पर सीआई की टीम ने इलाके में दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार करने के बाद इनके कब्जे से छह किलो हेरोइन बरामद कर ली।   
विज्ञापन


छात्रा सहित गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों पर आरोप है कि सीआई अधिकारियों ने उनके कब्जे से छह किलो हेरोइन बरामद की है। जांच में सामने आया कि हेरोइन के साथ गिरफ्तार की गई एमएससी की छात्रा की एक बहन कनाडा में है और उसका छोटा भाई कोटकपूरा में ही पढ़ाई कर रहा है। सीआई के एसपी शैलेंद्र शैली ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि यह लोग कब से हेरोइन तस्करी का धंधा कर रहे हैं और आज बरामद हेरोइन इन्होंने किसके हवाले करनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed