{"_id":"7c526606ec0119b20b9c1933ef29a8f5","slug":"amritsar-attack-injured-two-brother-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों को घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो भाइयों को घायल किया
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Tue, 27 Oct 2015 09:23 PM IST
विज्ञापन
थाना कोतलवाली के हाल गेट के पास सोमवार की रात फरीद चौक में रहने वाले दो भाइयों को हमलावरों तेजधार हथियारों से घायल कर दिया गया।
हालत गंभीर होने पर एक भाई को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने एक नामजद समेत दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में हरजीत सिंह (37) और उसके बड़े भूपिंद्र सिंह (42) ने बताया हाल गेट के पास नागपाल इलेक्ट्रानिक्स के नाम से दुकान है।
उनकी दुकान पर विनय नाम का लड़का बतौर सेल्समैन काम करता है। विनय पहले दलीप सलारिया निवासी कटरा कर्म सिंह की दुकान में काम करता था। इस पर दलीप उससे रंजिश मानने लगा।
इसके चलते सोमवार रात दुकान बंद करने के बाद घर जाते समय दलीप ने हाल गेट के पास अपने साथियों के साथ दोनोें भाइयों पर तेजधार हथियार से हमलाकर दिया। एएसआई नारायण सिंह ने बताया दलीप और उसके नौ अज्ञात साथियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।