{"_id":"688b714e6a43e8248d0c2a23","slug":"ajnala-station-attack-case-shifted-to-amritsar-court-38-accused-including-amritpal-nine-companions-presented-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजनाला थाना हमला केस अमृतसर शिफ्ट: अमृतपाल के नौ साथियों समेत 38 आरोपी अदालत में पेश, सेशन कोर्ट में सुनवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अजनाला थाना हमला केस अमृतसर शिफ्ट: अमृतपाल के नौ साथियों समेत 38 आरोपी अदालत में पेश, सेशन कोर्ट में सुनवाई
Thu, 31 Jul 2025 07:06 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 31 Jul 2025 07:06 PM IST
सार
अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार किए गए वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह के 39 साथियों को पुलिस ने वीरवार को अमृतसर अदालत में पेश किया। इन सभी आरोपियों के खिलाफ अजनाला कोर्ट के बजाए अब अमृतसर के जिला सेशन कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
आरोपियों को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अजनाला पुलिस थाने पर हमले के ढाई साल बाद अब मामले की सुनवाई अमृतसर जिला अदालत में चलेगी। मामले को अजनाला कोर्ट से अमृतसर अदालत स्थानांतरित किया गया है। इसके बाद वीरवार को खालिस्तानी समर्थक व वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह के सभी 9 साथियों सहित कुल 38 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। अब इन सभी आरोपियों के खिलाफ अजनाला कोर्ट के बजाए अमृतसर की जिला सेशन कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर अदालत ने सुनवाई के दौरान एफआईआर में दर्ज अमृतपाल सिंह के नौ साथियों समेत सभी 38 आरोपियों को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए थे। वहीं जैसे ही पुलिस आरोपियों को लेकर अदालत में पहुंची तो वहां पर मीडिया कर्मियों को देखकर अमृतपाल सिंह के एक साथी प्रधानमंत्री बाजेके ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बाजेके बोला- राज करेगा खालसा। ये जो इल्जाम लगाए हैं कि प्रधानमंत्री बाजेके कह रहा, भाई साहिब (अमृतपाल सिंह) नशा करता है, बिल्कुल झूठ है। इन्होंने मारपीट कर हजारों पेपरों पर साइन करवाए हैं। नशे वाले बयान, लड़कियों वाले बयान सभी गलत हैं।
विज्ञापन
गौर हो कि अमृतपाल सिंह के नौ साथियों के कुछ महीनें पहले ही एनएसए हटाए जाने के बाद डिब्रूगढ़ जेल से अमृतसर शिफ्ट किया गया था। इनमें प्रधानमंत्री बाजेके, पपलप्रीत सिंह, दलजीत सिंह कलसी, बसंत सिंह, गुरमीत सिंह, जीत सिंह, हरजीत सिंह, विक्रमजीत सिंह और लवप्रीत सिंह तूफान शामिल है।