{"_id":"604df00c8ebc3ec86f6c10b7","slug":"a-smuggler-injured-in-bsf-firing-and-three-arrested-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन तस्करी का खेल : पाकिस्तान से आई नशे की खेप, बीएसएफ की फायरिंग में एक तस्कर घायल, तीन को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हेरोइन तस्करी का खेल : पाकिस्तान से आई नशे की खेप, बीएसएफ की फायरिंग में एक तस्कर घायल, तीन को दबोचा
Sun, 14 Mar 2021 04:50 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 14 Mar 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित भारतीय निगरानी चौकी फतेहपुर के निकट शनिवार की रात पाक से आई हेरोइन की खेप को ठिकाने लगाने पहुंचे भारतीय तस्करों पर बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के जवानों ने फायरिंग की। पैर में गोली लगने से एक तस्कर घायल हो गया। उसे श्री गुरुनानक देव जी अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहीं बीएसएफ जवानों ने तीन अन्य तस्करों को दबोचकर थाना अजनाला पुलिस के हवाले कर दिया। बीएसएफ ने कुछ हेरोइन भी बरामद की है। हालांकि इस संबंध में बीएसएफ ने कुछ नहीं बताया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बीएसएफ के जवान शनिवार की रात अजनाला सेक्टर के भिंडी सैदां की फतेहपुर बीओपी (बॉर्डर आउट पोस्ट) पर कंटीली तार के नजदीक पेट्रोलिंग कर रहे थे। रात साढ़े 12 बजे कुछ तस्कर कंटीली तार के इस पार पाकिस्तान से आई हेरोइन की खेप लेने पहुंचे। बीएसएफ जवानों ने सीमा पर हलचल देखकर तस्करों को ललकारा। इसके बाद भी तस्कर आगे बढ़ने लगे तो जवानों ने फायरिंग कर दी। पैर में गोली लगने से एक तस्कर घायल हो गया। वह घायल कुछ दूर तक भागा और गिर गया। घायल साथी को देखकर दूसरे तस्कर भागने लगे। बीएसएफ के जवानों ने तीन तस्करों को धर दबोचा।
विज्ञापन
इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान बीएसएफ जवानों को कंटीली तार के नजदीक से हेरोइन के कुछ पैकेट मिले है। भारतीय तस्कर हेरोइन की इस खेप को उठाने आये थे। बीएसएफ जवानों ने तीनों भारतीय तस्करों को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने फतेहपुर बीओपी के साथ सटे गांवों के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस पकड़े गए तस्करों से भी पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस और बीएसएफ के अधिकारी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन