फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   24 बोतल शराब के साथ 2 लोग गिरफ्तार

24 बोतल शराब के साथ 2 लोग गिरफ्तार

Sun, 16 Sep 2018 10:00 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
24 बोतल शराब के साथ 2 लोग गिरफ्तार
शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। थाना सुजानपुर की पुलिस ने दो लोगों को 12 बोतल देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहल्ला कश्मीरी निवासी विजय कुमार और जलाकड़ी मोहल्ला निवासी साबी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी एचसी कुलविंदर और एचसी मलकीत सिंह ने बताया कि दो टीमों जिनमें से एक ने सुजानपुर पुल नंबर 5 और दूसरी ने पुल नंबर 4 पर नाका लगाया था। इसी दौरान दो युवकों को आते देखा। दोनों ने हाथों में प्लास्टिक के कैन पकड़े थे। पूछताछ के बाद तलाशी में कैन से 24 बोतल देशी शराब बरामद की गई। कुलविंद्र ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ व हरियाणा से आई शराब की 58 पेटियां बरामद
जिला के धनौला, भदौड़ व रूड़ेके कलां की पुलिस ने किए कई मामले दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। चुनावों की आड़ में भारी मुनाफा कमाने को लेकर शराब तस्करों ने तस्करी में तेजी ला दी है। जिला पुलिस ने नाकाबंदी कर विभिन्न जगह से पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उनके पास से 250 बोतल शराब अंग्रेजी विस्की, हरियाणा के अलग-अलग ब्रांड की 132 और 168 बोतल देसी शराब के अलावा 30 बोतल एक अन्य ब्रांड की देसी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी विभाग में तैनात हेड कांस्टेबल हरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम सहित भिखी टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी की हुई थी। तभी वहां से गुजर रही एक स्विफ्ट कार की तलाशी तो 25 पेटी शराब विस्की चंडीगढ़ बरामद की गई। कार में सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों की पहचान सुखचैन सिंह व मनविंदर सिंह निवासी गिद्दड़बाहा के तौर पर हुई है।
थाना भदौड़ के एएसआई कमलजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम कस्बे के बस अड्डे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान गुप्त सूचना पर गांव अलकड़ा में एक घर में छापामारी की गई। घर से हरियाणा मार्का की 30 पेटी शराब बरामद की गई। वहां से अलकड़ा निवासी एक व्यक्ति बाजप्रीत को हिरासत में लिया गया।

एक्साइज सेल के हवलदार रणधीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने पक्खोकलां में एक घर पर रेड की गई। जहां से 30 बोतल शराब बरामद की। दोनों आरोपियों से 12 बोतल अलग से बरामद की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रूड़ेके कलां की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी देव सिंह व बीरा सिंह शराब की तस्करी के आदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed