फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Famous Indore Builder Dies by Suicide in His Office.

इंदौर: मशहूर बिल्डर ने ऑफिस में फांसी लगाकर की आत्महत्या, कई कॉलोनियों में था निवेश; पुलिस ने जब्त किया मोबाइल

Sun, 27 Sep 2026 09:10 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2026 09:10 PM IST
सार

इंदौर के पलासिया क्षेत्र में 55 वर्षीय बिल्डर संदीप नागर उर्फ बंटी नागर ने अपने ऑफिस में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। मोबाइल जब्त करने के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आत्महत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस परिजनों और कारोबारियों से पूछताछ करेगी। 

विज्ञापन
Famous Indore Builder Dies by Suicide in His Office.
बिल्डर बंटी नागर

विस्तार

इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय बिल्डर संदीप नागर उर्फ बंटी नागर ने अपने ऑफिस में आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद शव को एमवाय अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन


पलासिया थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह रघुवंशी के मुताबिक, संदीप पिता मनोहरलाल नागर गुलमोहर क्षेत्र के निवासी थे। उन्होंने पलासिया स्थित अपने ऑफिस में आत्महत्या की। परिजनों को घटना की जानकारी शाम करीब 5 बजे मिली, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर: शादी के चार माह बाद युवक ने दे दी जान, सुसाइड नोट में बताई पत्नी के अफेयर की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, संदीप नागर का शहर के बायपास क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में बिल्डरों और कारोबारियों के साथ कॉलोनी एवं प्रॉपर्टी से जुड़े निवेश का कारोबार था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत भी खराब चल रही थी। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।


पुलिस ने उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। साथ ही ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और यह जानकारी जुटाई जा रही है कि घटना से पहले उनसे कौन-कौन लोग मिलने आए थे। पुलिस उनके कारोबार से जुड़े लोगों और परिजनों से भी पूछताछ करेगी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद कई बिल्डर और कारोबारी एमवाय अस्पताल पहुंचे। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed