{"_id":"5b9a90ca867a557f5742d7db","slug":"81536856266-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-डेढ़ लाख के नए मोबाइल घर ले गया था दुकानदार, फोरेंसिक विंग ने की जांच।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-डेढ़ लाख के नए मोबाइल घर ले गया था दुकानदार, फोरेंसिक विंग ने की जांच।
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल शॉप में चोरी, रिपेयर होने आए मोबाइल भी ले गए
पठानकोट। बुधवार देर रात चोर 8 दिन पहले मॉडल टाउन में खुली मोबाइल शॉप से 20 हजार के मोबाइल और कीमती सामान ले गए। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने दुकान के बाहर लगे सीएफएल बल्ब को तोड़ा। इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर दुकान के ताले तोड़ने की बजाय, शटर को किसी लोहे की चीज से बेंड किया। दुकान के मालिक को इस घटना का पता वीरवार सुबह लगा। दुकानदार ने थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस की फारेसिंक विंग की टीम ने मौके पर पहुंच कर फिंगर प्रिंट लिए तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की। दुकान के मालिक शुभम ने बताया कि दुकान का उद्घाटन 5 सितंबर को किया था। चोरों ने जो मोबाइल चुराए हैं, वह रिपेयर होने के लिए आए थे, जबकि करीब डेढ़ लाख के 12 मोबाइल वह बीती रात अपने साथ घर ले गया था। उसने बताया कि बुधवार को रात करीब साढ़े 9 बजे उसने दुकान बंद की थी। थाना-2 प्रभारी रविंद्र सिंह रूबी ने कहा कि पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुटी है।
फोटो:-5-दुकान के शटर से फिंगर प्रिंट लेते पुलिस फोरेंसिक टीम के अधिकारी।