{"_id":"5c6d86e6bdec22737c291e4c","slug":"71550681830-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई जमाई तथा परिवार के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआरआई जमाई तथा परिवार के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज
विज्ञापन
एनआरआई जमाई और परिवार के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज
शादी से पहले दबाव बनाकर 12 लाख रुपये खाते में जमा कराने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। थाना एनआरआई गुरदासपुर की पुलिस ने एनआरआई जमाई तथा उसके माता पिता के खिलाफ दहेज मांगने का मामला दर्ज किया है। यह मामला लड़की की मां की तरफ से दर्ज कराया गया है। उसकी लड़की तथा जमाई आरोपी आस्ट्रेलिया का निवासी है और पीड़ित लड़की भी आस्ट्रेलिया रहती है। मामले अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। शिकायतकर्ता दलजीत कौर ने बताया कि उसकी लड़की सिमरनजीत कौर की शादी 14 सितंबर 2016 को हरप्रीत सिंह पुत्र हरदित्त सिंह निवासी अबादगढ़ (पठानकोट) वर्तमान निवासी आस्ट्रेलिया के साथ हुआ था। विवाह के समय हरप्रीत सिंह के पिता हरदित्त सिंह ने उनसे 20 लाख रुपये की मांग की और मांग पूरी न करने पर बारात न लेकर आने की बात कही। विवाह के दो दिन पहले उन्होंने उसके खाते में 12 लाख रुपये जमा कराए। विवाह के बाद लड़की भी आस्ट्रेलिया चली गई। विवाह के बाद वह अकसर दहेज की मांग करते और वहां रिहायश के लिए मकान खरीदने के लिए लड़की पर 50 लाख रुपये लाने के लिए कहकर मानसिक तौर पर तंग परेशान करने लगे। मांग पूरी न होने पर सिमरनजीत को घर से निकाल दिया तथा उसका वीजा रद्द करा दिया। बाद में सिमरनजीत ने स्टे लिया तथा वहां अलग रहने लगी। एएसआई दारा सिंह ने बताया कि लड़की की मां दलजीत कौर पत्नी सुरेंद्र सिंह निवासी शंकर नगर गुरदासपुर की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। शिकायत की जांच एनआरआई थाने के इंचार्ज मंजीत सिंह की ओर से की गई। जिसके आधार पर जमाई हरप्रीत सिंह, पिता हरदित्त सिंह तथा माता जसवंत कौर के खिलाफ दहेज मांगने के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।