फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   घर में चोरी करने वाले को मालिक ने पकड़ा, दूसरा हमला करके फरार, मामला दर्ज

घर में चोरी करने वाले को मालिक ने पकड़ा, दूसरा हमला करके फरार, मामला दर्ज

Wed, 14 Nov 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
घर में चोरी करने वाले को मालिक ने पकड़ा, दूसरा हमला करके फरार, मामला दर्ज
मालिक ने पकड़ा घर में घुसा चोर, साथी फरार
विज्ञापन

गुरदासपुर। मालिक ने चोरी करने के इरादे से घुसे आरोपी को पकड़ कर पुलिस के सपुर्द कर दिया । दूसरा आरोपी मालिक के सिर पर कोई चीज मार कर फरार हो गया। थाना धारीवाल पुलिस को दी गई शिकायत में संदीप सिंह निवासी धारीवाल ने बताया कि 13 नवंबर को वह और उसकी पत्नी ड्यूटी पर गए थे। बेटा स्कूल गया था। वह जब ड्यूटी से करीब 3 बजे घर वापस आया। घर के ऊपरी हिस्से में कुछ हलचल चल रही थी। वह ऊपर गया तो दो युवक बेडरूम की तालाशी ले रहे थे। एक नौजवान उसके सिर पर लोहे की कोई चीज मार कर फरार हो गया। दूसरे आरोपी नरेश कुमार निवासी दरगाह जानी शाह झबाल रोड अमृतसर को उसने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी नरेश कुमार व फरार आरोपी निक्कु निवासी गुजरपुरा अमृतसर के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed