फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   क्राईम न्यूज (गुरदासपुर)

क्राईम न्यूज (गुरदासपुर)

Sat, 07 Jul 2018 10:33 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
क्राईम न्यूज (गुरदासपुर)
कैदी से 80 नशीली गोलियां बरामद
विज्ञापन

गुरदासपुर। केंद्रीय जेल में बंद कैदी को मुलाकात उपरांत जेल परिसर में वापस जाते समय 65 नशीली गोलियों व 15 नशीली गोलियों के चूरे सहित जेल गार्द द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। सिटी पुलिस स्टेशन में केंद्रीय जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट सर्बजीत सिंह ने अपने पत्र 4482 देकर बताया कि नरिंद्र सिंह उर्फ टिक्का पुत्र बलबीर सिंह निवासी बेरीयांवाल पुलिस स्टेशन फतेहगढ़ चूड़िया बटाला, जो 22 जून 2004 को धारा 302, 307, 323, 34 आईपीसी के तहत सजा काट रहा है। शुक्रवार को उसका भतीजा जसकर्णदीप सिंह पुत्र गुरविंद्र सिंह निवासी खोखर तहसील बटाला मिलने हेतु आया और मुलाकात के बाद जब कैदी नरेंद्र सिंह की वापस जेल परिसर में जाते समय तलाशी ली गई तो उससे 65 नशीली गोलियों सहित 15 नशीली गोलियों का चूरा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ सिटी पुलिस स्टेशन में धारा एनडीपीएस के एक्ट तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

49 नशीले कैप्सूल और 100 ग्राम भुक्की सहित ट्रक चालक गिरफ्तार
गुरदासपुर। बहरामपुर पुलिस द्वारा एक ट्रक चालक को 49 नशीले कैप्सूल व 100 ग्राम चूरा पोस्त बरामद करने का समाचार प्राप्त हुआ है। आरोपी के विरुद्ध धारा एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-61-85 तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया। बहरामपुर पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी सहित ब्राह्मणी पुल पर नाकाबंदी कर रखी थी कि बहरामपुर की तरफ से एक टिप्पर ट्रक आ रहा था, जिसे जरमनजीत सिंह पुत्र सविंद्र सिंह निवासी चोगावां साधपुर पुलिस स्टेशन मत्तेवाल जिला अमृतसर चला रहा था और जब ट्रक चालक को रोक कर जांच की गई तो उससे 49 नशीले कैप्सूल व 100 ग्राम चूरा पोस्त भुक्की बरामद की गई।
विज्ञापन


अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार
गुरदासपुर। जिला पुलिस अधीक्षक हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि धारीवाल पुलिस स्टेशन में तैनात एचसी बलविंद्र सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त दौरान एक सूचना पर जीरा मसीह पुत्र फाजल मसीह निवासी संघर के घर रेड कर 24 बोतल शराब सहित गिरफ्तार किया है। इसी तरह तिब्बड़ पुलिस स्टेशन में तैनात एचसी विजय कुमार ने सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी के साथ राज कुमार उर्फ निक्कू पुत्र ज्ञान चंद निवासी बबरी नंगल को उसके घर छापामारी करके 60 हजार एमएल अवैध शराब के साथ पकड़ा। इसी तरह घुम्मणकलां पुलिस स्टेशन में तैनात एचसी राजविंद्र सिंह ने गांव गादड़िया से आरोपी प्रभदियाल मसीह उर्फ गोगा पुत्र गुरा मसीह निवासी गादड़ियां को 7500 एमएल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 61-1-14 तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed