{"_id":"5abd1a644f1c1bb4618b45b5","slug":"71522342500-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने तक पहुंची निगम बजट मीटिंग की झड़प","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने तक पहुंची निगम बजट मीटिंग की झड़प
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने तक पहुंची निगम बजट मीटिंग की झड़प
मेयर व कांग्रेस पार्षदों ने एक-दूसरे के खिलाफ दी शिकायत
दोनों गुटों के मेडिकल रिपोर्ट लेकर पुलिस ने जांच की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
बीते दिनों नगर निगम की बजट मीटिंग में कांग्रेसी और भाजपा की हुई झड़प थाने तक पहुंच गई है। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर हमला करने और हाथापाई करने के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दे दी है। थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने दोनों गुटों के शिकायतकर्ताओं के मेडिकल रिपोर्ट लेकर जांच शुरू कर दी है। इसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा गुट में मेयर अनिल वासुदेवा ने कांग्रेस पार्षद विभूति शर्मा, पन्ना लाल भाटिया, रोहित स्याल एवं योगेश ठाकुर के खिलाफ दी शिकायत में बोतल एवं गिलास के साथ हमला करने आरोप लगाए हैं। वहीं कांग्रेस पार्षद पन्ना लाल भाटिया एवं विभूति शर्मा ने मेयर अनिल वासुदेवा व उनके भाजपा पार्षदों पर हाथापाई करने के आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। दोनों गुटों ने सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाकर पुलिस को शिकायत दे दी है।
बीते बुधवार को नगर निगम की बैठक में बजट के विरोध में कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया था। इस दौरान मेयर अनिल वासुदेवा ने कांग्रेस पार्षदों पर पानी की बोतल, गिलास एवं अन्य वस्तु से प्रहार करने के आरोप लगाए थे। छाती में दर्द एवं सांस लेने में तकलीफ की शिकायत बताते हुए मेयर ने बजट मीटिंग के बाद ही सिविल अस्पताल में अपना मेडिकल चेकअप करवाया था। इसके बाद मेयर ने थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस को शिकायत दे दी है। इसके बाद कांग्रेस पार्षद विभूति शर्मा एवं पन्ना लाल भाटिया ने भी थाना डिवीजन नं 1 की पुलिस को शिकायत दी है। कांग्रेसियों का आरोप है कि वह बजट मीटिंग में बात कर रहे थे। मेयर से जवाब मांगना उनका हक है और वह जवाब मांग रहे थे। इतने में मेयर एवं कुछ भाजपा पार्षद हाथापाई पर उतारू हो गए। थाना डिवीजन नंबर 1 के प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि दोनों गुटों ने शिकायत दे दी है। दोनों गुटों के शिकायतकर्ताओं के मेडिकल रिपोर्ट की जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।