{"_id":"59e4de5b4f1c1b86698b61b3","slug":"71508171355-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल तान कर 25 हजार रूपये लूट कर फरार हुए तीन लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्तौल तान कर 25 हजार रूपये लूट कर फरार हुए तीन लुटेरे
Updated Mon, 16 Oct 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमा कंपनी कर्मी से 25 हजार लूटे
पिस्तौल के बल पर बाइक सवार तीन लुटेरों ने की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
पिस्तौल के बल पर बाइक सवार तीन लुटेरों ने निजी बीमा कंपनी को कर्मी से 25 हजार रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए लुटेरे बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में सोमेश विग पुत्र सतीश विग वासी अर्बन अस्टेट बटाला ने बताया कि वह बटाला स्थित निजी बीमा कंपनी में काम करता है। वह सोमवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे शहर से गांव मडिंयावाल की तरफ जा रहा था। गांव मडिंयावाल के पास एक बाइक पर तीन अज्ञात सवार युवक आए और उन्होंने अपनी बाइक से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह नीचे गिर गया। इसी दौरान तीनों लुटेरों ने उस पर पिस्तौल तान दी औैर उसकी जेब से 25 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। सोमेश ने बताया कि उसने उनका पीछा करने की कोशिश पर लुटेरे बहुत दूर निकल गये थे। थाना प्रभारी अमोलक सिंह ने बताया कि सोमेश के बयानों पर तीन अज्ञात लुटेरे केे खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों के बारे में सुराग लगाया जा रहा है।