फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   फैक्ट्री से लौटते वक्त बिना रेलिंग बरसाती नाले में गिरे व्यक्ति की मौत

फैक्ट्री से लौटते वक्त बिना रेलिंग बरसाती नाले में गिरे व्यक्ति की मौत

Sun, 09 Sep 2018 08:52 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री से लौटते वक्त बिना रेलिंग बरसाती नाले में गिरे व्यक्ति की मौत
रात भर ढूंढता रहा परिवार, सुबह मिली लाश
विज्ञापन

फैक्ट्री से लौटते वक्त बिना रेलिंग के बरसाती नाले में गिरकर अधेड़ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पठानकोट-मनवाल लिंक रोड पर जीएनडीयू कॉलेज के सामने से गुजरते बरसाती नाले में गिरकर अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति देर रात फैक्ट्री से घर लौट रहा था और साइकिल समेत नाले के पानी में डूब गया। घर न लौटने परिवार रात भर उसे ढूंढता रहा। सुबह व्यक्ति की लाश नाले के पानी में उतराती मिली।
मृतक की पहचान पुरुषोत्तम लाल (52) निवासी ऊपरली लमीनी (पठानकोट) के रूप में हुई। पुरुषोत्तम लाल प्राइवेट गन फैक्टरी में बतौर खरादिए का कार्य करता था। वह रोजाना की वह साइकिल पर सवार होकर ड्यूटी से घर लौट रहा था। लिंक रोड पर तो अंधेरा होने और बरसाती नाले पर रेलिंग न होने से संतुलन खोकर साइकिल सहित गहरे पानी में गिर पड़ा। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। समय से घर नहीं आने पर परिवार वाले उसकी तलाश में जुट गए। परिजन सारी रात उसकी खोजबीन करते रहे। कोई पता नहीं चलने पर थककर घर आ गए। सुबह होने पर किसी ने सूचना दी कि एक व्यक्ति की लाश बरसाती नाले में उतरा रही है। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे। नाले से लाश निकलवाई गई तो वह पुरुषोत्तम लाल की निकली। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची थाना शाहपुर कंडी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर लिया। थाना प्रभारी सलविंदर सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह का पता चलेगा। मृतक के परिजनों ने भी किसी तरह का कोई संदेह नहीं जताया है।
विज्ञापन

‘प्रशासन की लापरवाही से कई लोग गवां चुके जान’
स्थानीय लोगों के साथ मृतक के परिजनों ने बताया लिंक रोड पर गड्ढा है,। हर बरसात में सारा पानी लिंक रोड के ऊपर से गुजरता है और लिंक रोड से जहां पानी गिरता है, वहां 20 से 25 फीट गहरा बरसाती नाला है। करीब 15 दिन पहले एक व्यक्ति की इसी बरसाती नाले में गिरकर मौत हुई थी। बरसाती नाले पर रेलिंग न होना हादसों की मुख्य वजह है। रेलिंग न होने से कई कारें भी बह चुकी हैं। प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed