फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   केंद्रीय जेल की बैरक नंबर सात से चैकिंग के दौरान मिले 6 मोबाईल

केंद्रीय जेल की बैरक नंबर सात से चैकिंग के दौरान मिले 6 मोबाईल

Wed, 09 May 2018 10:00 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय जेल की बैरक नंबर सात से चैकिंग के दौरान मिले 6 मोबाईल
केंद्रीय जेल के बैरक नंबर सात से मिले छह मोबाइल
विज्ञापन

तीन आरोपी पकड़े गए, तीन मोबाइल का नहीं लग पाया पता
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
केंद्रीय जेल के नए एसपी करणजीत सिंह संधू ने मंगलवार देर रात चेकिंग के दौरान छह मोबाइल बरामद किए।
एसपी संधू ने बताया कि उन्होंने गत रात करीब 11 बजे शक के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया। इसमें बैरक नंबर सात में उन्हें 6 मोबाइल मिले। इसमें तीन मोबाइल एक हवालाती भारत गिल उर्फ शिवा गिल निवासी गीता भवन रोड गुरदासपुर, दूसरा मोबाइल एक कैदी रंजीत सिंह उर्फ राणा निवासी श्रीहरगोबिंदपुर और तीसरा मोबाइल हवालाती नीलसन मसीह उर्फ सन्नी गांव अटवाल का था। बाकी तीन मोबाइल कौन इस्तेमाल कर रहा था इसका पता नहीं चल पाया है। इस संबंधी थाना सिटी पुलिस को लिखित सूचना भेज दी गई है और मामला दर्ज कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले किसी ने जेल की दीवार से चार पैकेट जिसमें 20 बंडल बीड़ियों के थे ऊपर से फेंके थे। उन्हें जब्त कर थाना सिटी पुलिस को सूचना भेज दी गई है।

दो मई को जिला पुलिस की ओर से केंद्रीय जेल में सर्च अभियान चलाया गया था जिसके बाद करीब नौ मोबाइल और 600 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई थी। इसके कारण तत्काल आईजीपी सहोता ने जेल सुपरिंटेंडेंट रंधीर उप्पल और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद भी अब तक केंद्रीय जेल में मोबाइल का इस्तेमाल बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed