फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   शिवसेना तथा परिजनों ने नही करवाया मृतक अजय का पोस्टमार्टम

शिवसेना तथा परिजनों ने नही करवाया मृतक अजय का पोस्टमार्टम

Sat, 06 Apr 2019 10:35 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 06 Apr 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
शिवसेना तथा परिजनों ने नही करवाया मृतक अजय का पोस्टमार्टम
शिवसेना और परिजनों ने नहीं करवाया अजय का पोस्टमार्टम
विज्ञापन

परिवार को उचित मुआवजा, सरकारी नौकरी और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
कहा- लापरवाह अफसर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक नहीं कराएंगे पोस्टमार्टम
डीसी, एसएसपी समेत कई अधिकारी सिविल अस्पताल पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। शिवसेना बालठाकरे के जिला उपप्रधान अजय सलारिया कर शुक्रवार देर रात हत्या कर देने के बाद शव को देर शाम पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। शिवसेना कार्यकर्ताओं और अजय के परिवार ने शनिवार को पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। उन्होंने मांग की कि प्रशासन पहले सरेआम गोलियां चलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करे। परिवार के सदस्य को नौकरी दे, दोषी पुलिस अफसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और मुआवजा दिया जाए। मामले की गंभीरता को देख डीसी विपुल उज्ज्वल, एसएसपी स्वर्णदीप सिंह समेत कई अधिकारी अस्पताल परिवार के साथ बात करने पहुंचे।
गौरतलब है कि शुक्रवार देर शाम शवसेना बालठाकरे के जिला उपप्रधान अजय सलारिया की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने पांच आरोपियों हरमीत मीता निवासी गांव भट्टियां, राकेश उर्फ मेशी निवासी गोहत पोकर, संदीप उर्फ प्रिंस निवासी सैदोवाल खुर्द, सुखराज सिंह निवासी लखनपाल और दीप निवासी लखनपाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि मामले पर प्राथमिकता के आधार पर तेजी से काम किया जाएगा। वह परिवार को यकीन दिलाते हैं कि एक दो दिन में आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। अजय घर में अकेला कमाने वाला सदस्य था। इसकी रिपोर्ट भी तैयार कर जल्द से जल्द सरकार के पास भेजी जाएगी। वहीं एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है और टीम रेड कर रही है। उन्होंने जांच के बाद लापरवाही बरतने वाले अफसर के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने का विश्वास दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर शिव सैनिक और परिवार पुलिस अफसर के खिलाफ कार्रवाई करने की बात पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि जब तक अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती तब तक वह पोस्टमार्टम नही करवाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि इसकी सूचना पहले ही पुलिस को दी गई थी लेकिन पुलिस की लापरवाही से ही यह सब हुआ। आचार संहिता लगने के बाद भी गैंगस्टर सरेआम गोलियां चलाते हैं और आम आदमी के हथियार जब्त कर लिए जाते हैं।

सिविल अस्पताल पहुंचे हरीश सिंगला कार्यकारी राज्य पंजाब प्रमुख, रंजीत राणा प्रदेश उप प्रधान हरविंदर सोनी ने कहा कि अभी हालात नहीं बदले। मामला जस का तस बना हुआ है। पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। सबसे पहले गुरदासपुर और बाद में पंजाब बंद करवाया जाएगा। मौके पर होशियारपुर, हरीश भल्ला, शशि डोगरा होशियारपुर, विकास विक्की लुधियाना, मिंकू चौधरी फिरोजपुर, राजिंदर शर्मा, राजिंदर सहदेव अमृतसर, मोहिंदर सिंह तिवाड़ी, भारतदीप ठाकुर पटियाला, रोहित जोशी, आशीष अरोरा, इशांत शर्मा, निशा ठाकुर, दिनेश कपूर जालंधर, बंटी जोगी मुकेरिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed