फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ेंद्रीय जेल में बंद कैदी ने किया फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास, मामला दर्ज

ेंद्रीय जेल में बंद कैदी ने किया फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास, मामला दर्ज

Wed, 20 Feb 2019 10:27 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 20 Feb 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
ेंद्रीय जेल में बंद कैदी ने किया फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास, मामला दर्ज
कैदी ने आत्महत्या का प्रयास किया, मामला दर्ज
विज्ञापन

गुरदासपुर। केंद्रीय जेल गुरदासपुर में बंद चोरी के केस में सजा काट रहे कैदी की ओर से फंदा लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया। मौके पर जेल वार्डन तथा सहायक सुपरिंटेंडेंट ने रोका। इस संबंध में सहायक सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर कैदी के खिलाफ आत्महत्या करने की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट सतनाम सिंह ने बताया कि सैमुअल मसीह पुत्र नजीर मसीह निवासी आदियां थाना दोरांगला चोरी के केस में सजा काट रहा था। उसने गत रात अपने सिर पर बांधने वाले कपड़े के साथ फंदा लगा कर आत्महत्या की कोशिश की। ड्यूटी पर तैनात सहायक सुपरिंटेंडेंट नरेश पाल तथा जेल वार्डन सुखविंदर सिंह ने उसे फंदा लगाने से पहले मौके पर रोका और उसके खिलाफ आत्महत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है। इस संबंध में थाना सिटी प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि सहायक सुपरिंटेंडेंट नरेश पाल के बयान के आधार पर कैदी के खिलाफ आत्महत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed